Skip to main content

ताजा खबर

जल्द रिव्यू मीटिंग करेगा BCCI, कोच गंभीर की नौकरी खतरे में..! क्या रोहित-विराट को लेकर एक्शन लेगा बोर्ड?

जल्द रिव्यू मीटिंग करेगा BCCI, कोच गंभीर की नौकरी खतरे में..! क्या रोहित-विराट को लेकर एक्शन लेगा बोर्ड?

Gautam Gambhir, Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भारत को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा, टीम ने पूरे 10 साल बाद BGT ट्रॉफी गंवाई है। सीरीज खत्म होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। दूसरी ओर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर कोचिंग स्टाफ के साथ रिव्यू मीटिंग करने वाली है। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़े:- क्या घरेलू क्रिकेट खेलने से सच में लौटेगा रोहित शर्मा-विराट कोहली का फॉर्म? सुनिए भारतीय कोचिंग स्टाफ ने क्या कहा?

बीसीसीआई सूत्र ने दी बड़ी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल जवाब करने वाली है। लेकिन इस बात की संभावना कम है कि कोचिंग स्टाफ को निकाला जाएगा। गौतम गंभीर टीम के कोच बने रहेंगे और विराट कोहली, रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे। सूत्र ने बताया कि, पूरा ध्यान आगामी चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने IANS को बताया,

“हां, रिव्यू मीटिंग होगी, लेकिन कोई बर्खास्तगी नहीं होगी। एक सीरीज में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के लिए आप कोच को बर्खास्त नहीं कर सकते। गौतम गंभीर कोच बने रहेंगे और विराट तथा रोहित इंग्लैंड सीरीज में खेलेंगे। पूरा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी पर है।”

रोहित-विराट को मिला घरेलू क्रिकेट खेलने का सुझाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा। कप्तान रोहित ने खराब फॉर्म के चलते खुद को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप कर दिया था, जिसके बाद टेस्ट से उनके संन्यास की खबरें सामने आई। हालांकि, उन्होंने सारी खबरों को गलत बताया।

गौतम गंभीर, रवि शास्त्री और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सीनियर बल्लेबाजों को घरेलू क्रिकेट खेलने का सुझाव दिया है। बीसीसीआई सूत्र के बयान को ध्यान में रखते हुए देखें तो दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...