Skip to main content

ताजा खबर

जय शाह को रिप्लेस करते हुए बीसीसीआई के नए सेकेट्ररी बने Devajit Saikia, पढ़ें बड़ी खबर 

जय शाह को रिप्लेस करते हुए बीसीसीआई के नए सेकेट्ररी बने Devajit Saikia, पढ़ें बड़ी खबर 

Devajit Saikia and Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में हाल में ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) बीसीसीआई में जय शाह को रिप्लेस करते हुए नए सेकेट्ररी बन गए हैं। हालांकि, जब से शाह ने आईसीसी चेयरमैन का कार्यभार संभाला है, तब से वह बोर्ड में अंतरिम सेकेट्री के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब वे इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।

हाल में ही असम क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सैकिया ने बीसीसीआई में सेकेट्ररी पद के लिए नामांकन भरा था। इसके साथ ही उनका सेकेट्ररी चुनना सुनिश्चित हो गया था, क्योंकि उनके विरोध में कोई भी उम्मीदवार नहीं खड़ा था। तो वहीं आज 12 जनवरी को बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित हुई स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में सैकिया को नया सेकेट्ररी चुना गया।

BGT में प्रदर्शन पर भी हुई चर्चा

दूसरी ओर, इस SGM के इतर हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया की 3-1 से हार को लेकर भी चर्चा देखने को मिली। इस मीटिंग को लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा-

बैठक विस्तृत थी, जिसमें टीम के प्रदर्शन, विशेषकर बल्लेबाजी लाइनअप पर लंबी और गंभीर चर्चा हुई। मैनेजमेंट यह समझना चाहता था कि मजबूत लाइनअप होने के बावजूद भारतीय बल्लेबाज प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे हैं? उन्होंने मुख्य कारणों की पहचान करने और उन्हें कैसे ठीक किया जाए, इस पर भी ध्यान केंद्रित किया।

सोर्स ने आगे कहा- फिलहाल यह बैठक स्थगित कर दी गई है और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने बीजीटी में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद, एक हाई लेवल मीटिंग करने की जरूरत समझी थी, जिसमें टीम इंडिया के हार के कारणों के बारे में पता लगाना शामिल था।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...