Skip to main content

ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे, पढ़ें ग्वालियर मैच का वो दिलचस्प किस्सा

Sachin tendulkar (Image Credit- Twitter X)

अब जबकि ग्वालियर में इंटरनेशनल क्रिकेट वापिस लौट रहा है, तो फैंस को जानकर बहुत खुशी होगी कि जब आखिरी बार शहर ने कोई इंटरनेशनल मैच होस्ट किया था, तो उस मैच में क्या हुआ था। लेकिन बता दें कि जब 24 फरवरी, 2010 को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आखिरी बार इंटरनेशनल मैच हुआ था, तो उस मैच में इतिहास रचा गया था।

इस मैच उस दिन पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 147 गेंदों में 200 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दोहरे शतक के बाद सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

सचिन की यह पारी साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन, वायर पार्नेल, जैक कैलिस, रिलाॅफ वान डर मर्व और चार्ल लेंगवेट की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ आई थी। सचिन ने अपनी इस पारी के दौरान 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे, और इस पारी की मदद से भारत ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए।

मुकाबले में सचिन ने अर्धशतक 37 गेंद, शतक 90 गेंद और 150 रन 118 गेंद में बनाए थे। मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम 248 रनों की बना पाई और मैच में भारत को 153 रनों से जीत हासिल हुई थी। तो वहीं इस मुकाबले के खत्म होने के बाद सचिन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा-

मुझे नहीं पता कि इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं। मैं इसे भारत के लोगों को समर्पित करना चाहता हूं, जो इन 20 वर्षों में उतार-चढ़ाव के बीच हमेशा मेरे पीछे खड़े रहे। मैं गेंद पर प्रहार कर रहा था और गेंद को सही तरह से टाइम कर रहा था, वह बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। यूसुफ (पठान) आए और गति बदल दी और एमएस (धोनी) ने वास्तव में गेंद को अच्छी तरह से मारा। यह उनकी हिटिंग के कारण ही था कि हम इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहे।

#OnThisDay in 2010, @sachin_rt created history by becoming the 1st batsman to score a 200 in ODIs. 🇮🇳👏

Relive the knock 👉 https://t.co/yFPy4Q1lQB pic.twitter.com/F1DtPmo2Gm

— BCCI (@BCCI) February 24, 2020

साथ ही बता दें कि सचिन वनडे क्रिकेट इतिहास में 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे, तो वहीं इस खास पारी के लिए ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन ने सचिन को एक चांदी का बल्ला और 10 लाख रुपए ईनामी राशि दी थी।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...