Skip to main content

ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर खेले थे हाॅन्गकाॅन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट, देखें वायरल वीडियो

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर साल 1990 में हाॅन्गकाॅन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आए थे। यह टूर्नामेंट क्रिकेट का एक तेजतर्रार फाॅर्मेट में है, जिससे फैंस का मनोरंजन किया जाता है। साथ ही इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के कुछ फेमस क्रिकेटर भाग लेते हुए नजर आते हैं। तो वहीं साल 1990 में सचिन तेंदुलकर ने इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था।

दूसरी ओर, आपको इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दें तो हाॅन्गकाॅन्ग सिक्सेस एक सिक्स साइड क्रिकेट है, जिसमें तेज क्रिकेट खेला जाता है और कुछ हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस टूर्नामेंट को इसका अनोखा नियम अलग बनाता है।

आमतौर पर इसे राउंड-रॉबिन प्रारूप में आयोजित किया जाता है जिसके बाद नॉकआउट होता है। इस टूर्नामेंट की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी क्लास के लिए मशहूर खिलाड़ी आरामदायक और मजेदार माहौल में क्रिकेट खेल पाते हैं।

साथ ही जब तेंदुलकर इस टूर्नामेंट से जुड़े थे तो इस टूर्नामेंट को एक स्टार खिलाड़ी मिला था। भले ही यह इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल का कोई प्रमुख कार्यक्रम नहीं था। लेकिन खेल के दिग्गज जिस तरह से इस टूर्नामेंट में खेले और फैंस को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। फैंस आज भी इस टूर्नामेंट को याद करते हैं।

देखें इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए

pic.twitter.com/NM2SZrhLRW

— Happy Birthday Sachin (@HappyBdaySachin) February 2, 2024

तो वहीं अब जब करीब 7 साल बात हाॅन्गकाॅन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट वापिस लौट रहा है, तो एक बार फिर इसमें भारतीय टीम हिस्सा लेने वाली है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की जानकारी क्रिकेट हाॅन्गकाॅन्ग ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। भारत इस टूर्नामेंट के 20वें सीजन में खेलता हुआ नजर आएगा, जिसका आयोजन 1 से 3 नवंबर के बीच हाॅन्गकाॅन्ग के टिन क्वाॅन्ग रिक्रिएशन ग्राउंड में होने वाला है।

🚨TEAM ANNOUNCEMENT🚨

Team India is gearing up to smash it out of the park at HK6! 🇮🇳💥

Prepare for explosive power hitting and a storm of sixes that will electrify the crowd! 🔥

Expect More Teams, More Sixes, More Excitement, and MAXIMUM THRILLS! 🔥🔥

HK6 is back from 1st to… pic.twitter.com/P5WDkksoJn

— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 7, 2024

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...