Skip to main content

ताजा खबर

‘जब वे कुछ नहीं थे, तब उन्होंने तिलक वर्मा का नाम लिया’ बासित अली ने पूर्व भारतीय कप्तान के एक बयान को कोट किया

India vs England, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 में युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कमाल की बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को 2 विकेट से जीत दिलाई थी। तो वहीं, तिलक की इस कमाल की पारी पर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दी के साथ एक इंटरव्यू का खुलासा किया है, जब उन्होंने तिलक को लेकर बात की थी। उस समय तिलक सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते थे।

बासित का यह कमेंट तिलक की इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में 4 चौके और 5 छ्क्कों की मदद से खेली गई 72* रनों की कमाल की पारी के बाद आया है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने से पहले तिलक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो टी20 मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए दो शतकीय पारी खेल चुके हैं।

तिलक वर्मा को लेकर बासित अली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तिलक की कमाल की पारी के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- जब मैंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का इंटरव्यू लिया था, तो उन्होंने तिलक वर्मा का नाम लिया, जब वह कुछ भी नहीं थे, केवल आईपीएल में खेलते थे। उन्होंने कहा एक तिलक वर्मा हैं, उन्हें खेलते हुए देखो और अब यह सच हो गया है।

बासित ने आगे कहा- दुनिया एक नंबरी है, तो तिलक वर्मा तीन नंबरी। आप पूछेंगे कि मैंने क्या कहा? ऐसा इसलिए है क्योंकि नंबर 3 पर आने के बाद से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आपने देखा मैच में गौतम गंभीर ने बाएं-दाएं हाथ के काॅम्बिनेशन का अच्छे से इस्तेमाल किया।

खैर, अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में तिलक वर्मा और टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...