
India vs England, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 में युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कमाल की बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को 2 विकेट से जीत दिलाई थी। तो वहीं, तिलक की इस कमाल की पारी पर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दी के साथ एक इंटरव्यू का खुलासा किया है, जब उन्होंने तिलक को लेकर बात की थी। उस समय तिलक सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते थे।
बासित का यह कमेंट तिलक की इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में 4 चौके और 5 छ्क्कों की मदद से खेली गई 72* रनों की कमाल की पारी के बाद आया है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने से पहले तिलक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो टी20 मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए दो शतकीय पारी खेल चुके हैं।
तिलक वर्मा को लेकर बासित अली ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तिलक की कमाल की पारी के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- जब मैंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का इंटरव्यू लिया था, तो उन्होंने तिलक वर्मा का नाम लिया, जब वह कुछ भी नहीं थे, केवल आईपीएल में खेलते थे। उन्होंने कहा एक तिलक वर्मा हैं, उन्हें खेलते हुए देखो और अब यह सच हो गया है।
बासित ने आगे कहा- दुनिया एक नंबरी है, तो तिलक वर्मा तीन नंबरी। आप पूछेंगे कि मैंने क्या कहा? ऐसा इसलिए है क्योंकि नंबर 3 पर आने के बाद से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आपने देखा मैच में गौतम गंभीर ने बाएं-दाएं हाथ के काॅम्बिनेशन का अच्छे से इस्तेमाल किया।
खैर, अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में तिलक वर्मा और टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें
23 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

