Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें यह भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में 823 दिनों बाद मिली हार और रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हार है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (44*) की तेज पारियों के चलते 188 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद रनों का पीछा करते हुए मैन इन ब्लू 18.5 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 111 रनों पर ढेर हो गई।

दूसरी ओर, इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका सुपर 8 की पाॅइंट्स टेबल के ग्रुप 1 में पहले स्थान पर पहुंच गई है। तो वहीं, इस हार के बाद भारतीय टीम ग्रुप 1 में आखिरी स्थान पर पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका पहले ही मुकाबले में जीत हासिल करते हुए 2 अंक और 3.800 के पाॅजिटिव नेट-रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। जबकि भारत -3.800 के नेगेटिव रनरनेट के साथ ग्रुप 1 में आखिरी पायदान पर है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ताजा अपडेट मैच 43 के बाद

सुपर 8, ग्रुप 1

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 0 3.800
जिम्बाब्वे 0 0 0 0 0 0.000
वेस्टइंडीज 0 0 0 0 0 0.000
भारत 1 0 1 0 0 -3.800

सुपर 8, ग्रुप 2

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
इंग्लैंड 1 1 0 0 2 2.55
पाकिस्तान 1 0 0 1 1 0.000
न्यूजीलैंड 1 0 0 1 1 0.000
श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.550

8 टीमों ने बनाई सुपर 8 में जगह

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा गया था। लेकिन 20 फरवरी को लीग चरण के समाप्त होने के बाद, सह-मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में जगह बनाई।

सुपर 8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से हो चुकी है, और नाॅकआउट के 15 मैच खेले जा रहे है। तो वहीं, पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च और फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो/अहमदाबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...