Skip to main content

ताजा खबर

जब बीच मैच में Hardik Pandya ने शुरू कर दिया फोटोशूट, बच्चों का खास तरीके से जीता दिल

जब बीच मैच में Hardik Pandya ने शुरू कर दिया फोटोशूट, बच्चों का खास तरीके से जीता दिल

Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज Hardik Pandya के लिए शानदार गई, जहां उन्होंने हर मैच में तेजी से बल्लेबाजी करने का काम किया। ऐसे में उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला, लेकिन तीसरे टी20 मैच के दौरान पांड्या ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख एक बार के लिए हर कोई खुश हो गया।

एक खास पोस्ट शेयर किया था Hardik Pandya ने

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज जीत है, जिसके बाद Hardik Pandya ने मैन ऑफ सीरीज की ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। वहीं इस पोस्ट की तस्वीरों से ज्यादा पांड्या का कैप्शन हद से ज्यादा वायरल हुआ था। हार्दिक ने लिखा था- टीम पर गर्व है, वहीं इस जीत का श्रेय युवा खिलाड़ियों को जाता है। साथ ही पांड्या ने कैप्शन के आखिर में लिखा- The future is bright। एक तरह से वो युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे थे।

Hardik Pandya ने तो बीच मैच में दिल जीत लिया

*बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से Hardik Pandya का एक वीडियो हुआ वायरल।
*जहां इस वायरल वीडियो में हार्दिक बाउंड्री लाइन के पास खड़े हुए नजर आ रहे थे।
*इस दौरान ऑलराउंडर पांड्या ने वहां मौजूद Ball Boys के साथ में बीच मैच में ली सेल्फी।
*फील्डिंग के दौरान सेल्फी लेने बीच-बीच में आ रहे थे हार्दिक, फैन्स को पसंद आया जेस्चर।

ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है Hardik Pandya का

View this post on Instagram

A post shared by ஹர்திக் பாண்டியா (@hardik__cutz)

पांड्या के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी डालते हैं नजर

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

अब कब होगी मैदान पर वापसी?

टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, लेकिन हार्दिक ये प्रारूप नहीं खेलते हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी की मैदान पर वापसी साउथ अफ्रीका दौरे से होगी, जहां टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। पहले खबर ये भी थी कि हार्दिक इस साल रणजी ट्रॉफी खेलेंगे, लेकिन अब ऐसे होता हुआ नजर नहीं आ रहा है और वो विदेश में कुछ दिनों के लिए लाल गेंद से भी अभ्यास कर के आए थे।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...