Skip to main content

ताजा खबर

जब टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, तब राहुल द्रविड़ ने दी थी खास नसीहत, स्टार बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

Rahul Dravid And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी और 59 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। उनके इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, फाइनल से पहले वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

फाइनल से पहले कोहली ने 10.71 की औसत से केवल 75 रन ही बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब टीम को जरूरत थी, कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। इस बीच अब कोहली ने खुलासा किया है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त नहीं थे।

जानिए कोहली से द्रविड़ ने क्या कहा?

कोहली ने गुरुवार सुबह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कहा कि, “यह दिन हमेशा मुझे याद रहेगा, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैं उस तरह का योगदान नहीं दे पाया था, जो मैं करना चाहता था। मैंने राहुल भाई से भी कहा कि मैंने अब तक खुद और टीम के साथ न्याय नहीं किया है।”

विराट ने आगे कहा, “तब उन्होंने मुझसे कहा कि जब स्थिति आएगी, तो मुझे यकीन है कि आप फॉर्म में आ जाएंगे। तो यह बातचीत हमारे बीच हुई और जब हम खेलने गए, मैंने रोहित से कहा, मुझे इतना विश्वास नहीं था कि मैं जिस तरह से बल्लेबाजी करना चाहता था कर पाऊंगा। इसलिए जब हम खेलने गए, तो मुझे पहली 4 गेंदों में तीन चौके मिले, तब मैं गया और उनसे कहा, यह कैसा खेल है? एक दिन ऐसा लगता है कि एक भी रन नहीं बनेगा और फिर एक दिन आता है और सब कुछ होने लगता है।”

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि, “जब हमने विकेट गंवाए, तो मैंने खुद को स्थिति के सामने सरेंडर कर दिया और इस पर फोकस किया कि टीम को मुझसे क्या चाहिए। मुझे उस जोन में रखा गया था, लेकिन मुझे उस पल में बंधा हुआ महसूस हुआ। बाद में, मुझे एहसास हुआ कि जो होना है वह होगा।”

बता दें कि भारत के टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली ने T20I अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया और अगली पीढ़ी को मौका देने की बात कही।

 

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...