Skip to main content

ताजा खबर

जनवरी 05 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

जनवरी 05 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Photo Source: X)

1) IND vs AUS: भारत की दूसरी पारी 157 रनों पर सिमटी, स्कॉट बोलैंड ने झटके 6 विकेट; ऑस्ट्रेलिया को मिला 162 का टारगेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पांचवां और अंतिम टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ज्यादा देर टिक नहीं पाई और ऑस्ट्रेलिया ने जल्दी ही 4 विकेट हासिल करके मेहमानों को समेट दिया। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 157 रन बनाए और अब ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 162 रन का टारगेट मिला है। तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपने स्कोर में सिर्फ 16 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने 6 विकेट हासिल किए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) दुनिया जानती है…धनश्री से तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में है। इन खबरों को हवा तब मिली जब चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। चहल ने तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी की सभी फोटो भी डिलीट कर दी, हालांकि धनश्री की प्रोफाइल में अभी भी चहल की कई फोटोज नजर आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक तलाक तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इन सभी खबरों के बीच युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि, आप अपनी यात्रा जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Rishabh Pant: इंटरनेशनल क्रिकेट में पंत का बड़ा कारनामा, सिडनी टेस्ट में अपने नाम किया ये माइलस्टोन

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तूफानी अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 157 रन बनाए। 61 रन की पारी खेलने के दौरान पंत ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। ऋषभ पंत ने इस मैच के दौरान 5000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिये हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) SA vs PAK 2024-25: टखने की चोट की वजह से सैम अयूब 6 हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट

केपटाउन में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो जहां पाकिस्तान को साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी ने परेशान किया, तो अब एक और खबर ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि खेल के पहले फील्डिंग करते हुए टखना मुड़ने की वजह से मैदान से बाहर गए युवा सैम अयूब (Saim Ayub) और पाकिस्तानी टीम को करारा झटका लगा है। बता दें कि इस चोट को लेकर अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वह करीब 6 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) मुंबई इंडियंस के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक, पढ़ें बड़ी खबर

हाल में ही साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रियान (Ryan Rickelton) को पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। 28 वर्षीय खिलाड़ी को MI ने 1 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। तो वहीं अब खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। रिकेल्टन ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 243 गेंदों में 29 चौके और 3 छक्कों की मदद से 259 रनों की शानदार पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

6) सुरेश रैना ने रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर होने के फैसले की सराहना की, कहा- यह उनके अटूट…

सिडनी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के ना खेलने को लेकर सुरेश रैना ने आज अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में रैना ने लिखा- रोहित शर्मा ईमानदारी और निस्वार्थता के माध्यम से नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद, वह आवश्यकता पड़ने पर अलग हटकर टीम की सफलता को प्राथमिकता देते हैं। वर्तमान टेस्ट सीरीज में उनका नेतृत्व भारत की सफलता के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। खेल का एक सच्चा दिग्गज। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीता BGT, सिडनी टेस्ट में भारत को छह विकेट से मिली हार

सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम ने कंगारुओं के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज भी गंवा दी है। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की। हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) संजय मांजरेकर ने फैंस को दी टेंशन, कहा- विराट कोहली ने सब कुछ आजमा लिया है लेकिन नतीजा वही

संजय मांजरेकर ने कहा, ”बहुत से महान खिलाड़ी इस कठिन दौर से गुजरे हैं लेकिन इस तरह नहीं, जहां वह एक ही शॉट पर आउट हो रहे हों और वो महान खिलाड़ी कमी को दूर ना कर सके हो। एक और बात जो मैं कहना चाहता हूं, अगर आप उस आउट को देखें तो आपको विराट कोहली के लिए दुख होगा। कई मौके आए जब वह ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ने की कोशिश कर रहे थे, इस बार कई सालों के बाद मार्क और साइमन, आप देख रहे हैं कि वह बल्लेबाजी क्रीज के काफी अंदर हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

9) मेरे पास सैंडपेपर नहीं है…सिडनी टेस्ट के बीच विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस की बोलती बंद कर दी

सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई समर्थक जमकर हूटिंग कर रहे थे। ऐसे में विराट कोहली को उनको जवाब दिया और अपने ट्राउजर की जेबें दिखाईं कि उनमें कुछ नहीं है और सैंडपेपर भी नहीं है। सैंडपेपर से ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बल्लेबाज कैमरोन बैनक्राफ्ट ने 2018 में केपटाउन में बॉल टैंपरिंग की थी। उसके लिए स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगा था, जबकि बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा था। (पढ़ें पूरी खबर)

10) हरभजन सिंह ने उनकी और रोहित शर्मा की आलोचना करने वाले यूजर की जमकर लगाई क्लास! यहां जानें क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) हाल में ही एक एक्स सोशल मीडिया यूजर की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इस यूजर ने खराब प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टीम से बाहर जाने को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन स्टार स्पोर्ट्स के लिए प्रजेंटर की भूमिका में नजर आए हरभजन सिंह, टीम हित की वजह से रोहित के इस मैच में ना खेलने को लेकर लगातार बात करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...