Skip to main content

ताजा खबर

संजय मांजरेकर मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप से हैं काफी निराश, कप्तान रोहित शर्मा को लगाई जमकर फटकार

Rohit Sharma (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मेलबर्न में चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत 26 दिसंबर से हो चुकी है। खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 164 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। इस मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने की थी।

जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने 82 रन बनाए वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारण की वजह से भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी की और नंबर 6 पर बल्लेबाजी की जबकि जायसवाल के साथ केएल राहुल ने टीम इंडिया की ओपनिंग की। रोहित शर्मा ने ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में भी नंबर 6 पर बल्लेबाजी की थी।

हालांकि मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में उन्होंने फिर से टीम इंडिया की ओपनिंग की और तीन रन बनाकर आउट हो गए जबकि केएल राहुल नंबर तीन पर खेलने आए और उन्होंने 24 रनों का योगदान दिया। पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर के मुताबिक रोहित शर्मा ने मेलबर्न में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप को बिगाड़ दिया है।

पूर्व खिलाड़ी ने कमेंट्री के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘जब आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपका सम्मान भी बहुत होता है। केएल राहुल ने इस सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की है और वो टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टॉप में रन भी बनाए हैं और रिकॉर्ड स्टैंड भी बनाया है। टीम इंडिया ने उन्हें ओपनिंग से हटा दिया ताकि रोहित शर्मा वापस अपने फॉर्म में आ सके। यह बहुत ही गलत सोच है।’

रोहित शर्मा को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

संजय मांजरेकर ने आगे कहा कि, ‘रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के क्रम को बिगाड़ना नहीं चाहते हैं। हालांकि जब मैच की शुरुआत हुई तो उन्होंने ऐसा कर दिया। यह सही बात नहीं है।’

बता दें कि, टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने चौथे टेस्ट में 36 रन बनाए जबकि आकाश दीप बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 6* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने 4* रन बना लिए हैं। दोनों ही टीमों के लिए खेल का तीसरा दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। टीम इंडिया अभी भी अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 310 रन से पीछे हैं।

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...