
Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) हाल में ही एक एक्स सोशल मीडिया यूजर की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए हैं।
बता दें कि इस यूजर ने खराब प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टीम से बाहर जाने को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन स्टार स्पोर्ट्स के लिए प्रजेंटर की भूमिका में नजर आए हरभजन सिंह, टीम हित की वजह से रोहित के इस मैच में ना खेलने को लेकर लगातार बात करते हुए नजर आए। लेकिन अब इस बात को लेकर इस यूजर और पूर्व क्रिकेटर के बीच सोशल मीडिया वाॅर देखने को मिली है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के ना खेलने को लेकर इस यूजर ने हरभजन सिंह को टैग करते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा- हरभजन आप वही व्यक्ति हैं जिसने श्रीसंत को एक मैच के दौरान थप्पड़ मारा था, कृपया हमें अपने फैसले से बचाएं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा है।
यह टीम श्री गुरुनाथ शर्मा की नहीं है कि उनका बेटा नकारात्मक योगदान के बावजूद खेलता रहेगा। आप ऑप्ट-आउट की कहानी बनाने में फेल रहे, क्योंकि पूरी क्रिकेट बिरादरी जानती है कि रोहित शर्मा को खराब प्रदर्शन और टीम का माहौल खराब करने के कारण बाहर किया गया है।
तो वहीं इस यूजर को जबाव देते हुए हरभजन ने लिखा- प्लीज पहले मेरा पूरा इंटरव्यू सुनें और आज स्टार स्पोर्ट्स पर रोहित शर्मा का इंटरव्यू सुनें, फिर अपना मुंह खोलें। उन्होंने जो किया है, उसके बारे में किसी भी भारतीय कप्तान ने विदेश में लगातार सीरीज हारने और बिना रन बनाने के बाद, सोचा भी नहीं होगा। फर्क है बंदे में, वह एक लीडर है। शाबाश रोहित, टीम हमेशा पहले
देखें हरभजन सिंह की यह सोशल मीडिया पोस्ट
Rickel𝐓𝐎𝐍x2 in Cape Town🔥#SAvPAK #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/D0DtNwJcNP
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 4, 2025
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

