Skip to main content

ताजा खबर

चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद काफी खुश हैं हैरी ब्रूक, खिलाड़ियों की तारीफ में दिया बड़ा बयान

Harry Brook (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 186 रनों से शानदार जीत दर्ज की। चौथे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए थे। हैरी ब्रूक ने 58 गेंदों में सर्वाधिक 87 रन बनाए थे। वहीं, बेन डकेट ने 63 और लियम लिविंगस्टोन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 24.4 ओवरों में 126 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैथ्यू पॉट्स ने 8 ओवरों में 38 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टीम की खूब तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने बेन डकेट की शानदार बल्लेबाजी, लिविंंगस्टोन की फिनिशिंग पारी और गेंदबाजों की जमकर सराहना की।

डकेट को गेंदबाजी करना कठिन है- हैरी ब्रूक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा,

हमने पहले दो मैचों से मिली सभी सकारात्मकता और मोमेंटम को लिया है और उन्हें आखिरी दो मैचों में भी जारी रखा है। डकी (डकेट), हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे हैं, ऊपर से उन्हें गेंदबाजी करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है। हम जानते हैं कि लिवी (लिविंगस्टोन) पीछे के छोर पर क्या करने में सक्षम है और उसने आज रात इसे खूबसूरती से दिखाया।

हैरी ब्रूक ने आगे कहा,

उन्होंने (इंग्लैंड के गेंदबाजों ने) शानदार गेंदबाजी की। वह (जोफ्रा आर्चर) आज रात भी तेज गेंदबाजी कर रहे थे, थोड़ी स्विंग और सीम मूवमेंट के साथ इसे देखना अच्छा था, उम्मीद है कि हम इसे आगे और भी अधिक देख पाएंगे। रन बनाना हमेशा अच्छा होता है, जब आप अच्छा खेल रहे होते हैं तो आप थोड़ा और स्पष्ट रूप से सोचते हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज इस 2-2 की बराबरी पर है। पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...