Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम से नाखुश हैं रविचंद्रन अश्विन! कहा- टाॅप 7 में हमारे पास….

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम से नाखुश हैं रविचंद्रन अश्विन! कहा- टाॅप 7 में हमारे पास….

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए हाल में ही कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय टीम की घोषणा की है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में टीम की कप्तान रोहित को सौंपी गई है, तो वहीं उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है।

टीम इंडिया की चैंपियंस ट्राॅफी टीम की घोषणा के बाद, पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट के जानकार अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब इस क्रम में नया नाम पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का जुड़ गया है।

Ravichandran Ashwin ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही विमल कुमार के साथ ‘ऐश की बात’ शो पर अश्विन ने कहा- भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के टेम्प्लेट को दर्शाती है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों दाएं हाथ के खिलाड़ी से ओपनिंग करते हैं, फिर विराट कोहली हैं। वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन को देखते हुए श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

इसके बाद केएल राहुल फॉलो करते हैं। नंबर 6 पर, यह रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के बीच एक विकल्प है। हार्दिक सातवें नंबर पर हैं। टाॅप 7 में हमारे पास बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी है। अंतिम एकादश के बाहर हमारे पास यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत हैं।

अश्विन ने आगे कहा- लेकिन यदि कोई इंजर्ड होता है तो जायसवाल खेल सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है और यदि लगातार वह दो शतक बना दें, तो क्या होगा? क्या फिर रोहित और जायसवाल के साथ ओपनिंग की जाए और गिल को नंबर 3 पर भेजा जाए और विराट कोहली को नंबर 4 पर?

अगर जायसवाल खेलते हैं, तो श्रेयस अय्यर को बाहर किया जा सकता है। हालांकि, इसकी संभावना नहीं है, लेकिन भारत को जायसवाल की मौजूदा फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए

আরো ताजा खबर

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...

SM Trends: 21 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात...

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...