Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, स्टार स्पिनर बाहर, 30 साल के प्लेयर को मिली कप्तानी

Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से शुरू होने वाली है और यह पाकिस्तान और दुबई में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। हश्मतुल्लाह शाहिदी अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान का नेतृत्व करेंगे।

वनडे विश्व कप 2023 और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के आखिरी संस्करण में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

इब्राहिम जादरान, जो पिछले साल से टखने की चोट से उबरने की राह पर थे, वो मेगा इवेंट में अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। स्टार गेंदबाज राशिद खान के साथ-साथ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की मौजूदगी से अफगानिस्तान की गेंदबाजी इकाई और भी ज्यादा मजबूत हुई है।

चोटिल मुजीब उर रहमान इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है और उनकी जगह अफगानिस्तान ने मिस्ट्री स्पिनर को जगह दी है। एएम गजनफर को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान ने टीम में शामिल किया है। गजनफर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है। वो अपनी टीम को हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करके जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...