Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट जीतने के लिए ऐसे स्पिनरों को चुनना महत्वपूर्ण है, जो बल्लेबाजी कर सकें: सुरेश रैना

चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट जीतने के लिए ऐसे स्पिनरों को चुनना महत्वपूर्ण है, जो बल्लेबाजी कर सकें: सुरेश रैना

Rohit Sharma and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले मल्टीनेशन टूर्नामेंट चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं, तो वहीं कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है।

हालांकि, सभी की नजर जसप्रीत बुमराह पर टिकी होंगी, क्योंकि उनका चैंपियंस ट्राॅफी खेलना फिटनेस के अधीन है। दूसरी ओर, भारतीय टीम की घोषणा होने के बाद कुछ विशेषज्ञों ने भारतीय टीम पर अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें अब चैंपियंस ट्राॅफी 2013 विजेता भारतीय टीम के सदस्य सुरेश रैना (Suresh Raina) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

रैना ने आईसीसी टूर्नामेंटों में ऑलराउंडरों के महत्व पर बात की है और यह भी बताया है कि कुछ खिलाड़ी क्या भूमिका निभा सकते हैं, और वे किस प्रकार गेंदबाजों को सपोर्ट कर सकते हैं।

सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स प्रेसरूम शो पर बात करते हुए रैना ने कहा- जब हमने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 या विश्व कप 2011 जीता था, तो युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और यहां तक ​​कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने भी गेंद से योगदान दिया था। छठा गेंदबाज जो शीर्ष छह बल्लेबाजों में शामिल हो, काफी महत्व जोड़ता है। इसलिए, ऐसे स्पिनर को चुनना जो बल्लेबाजी कर सके, महत्वपूर्ण है।

रैना ने आगे कहा- लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि वे कितना खेलते हैं। शमी चोट से वापसी कर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेला है। सिराज जगह बनाने से चूक गए और अच्छी गेंदबाजी के बावजूद बुमराह को चोट का झटका लगा है। कुलदीप यादव भी चोट से वापसी कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं? भारत अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से करेगी।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...