Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले स्टेडियमों के नवीकरण के लिए पानी की तरह पैसे बहा रहा है PCB, जाने कितने करोड़ का फंड हुआ जारी 

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले स्टेडियमों के नवीकरण के लिए पानी की तरह पैसे बहा रहा है PCB जाने कितने करोड़ का फंड हुआ जारी

PCB (Image Credit- Twitter)

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के मेजबानी अधिकार इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास हैं। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित 9वां सीजन पाकिस्तान में खेला जाएगा। हालांकि, अब इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले, पीसीबी स्टेडियमों के नवीकरण के लिए पानी की तरह पैसे बहा रहा है।

बता दें कि हाल में पाकिस्तान के फैसलाबाद में पीसीबी के बोर्ड और गवर्नर की मीटिंग में चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 12.8 बिलियन (पाकिस्तानी रुपए में) का फंड जारी किया है। इस फंड से पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद गद्दाफी स्टेडियम, कराची का नेशनल स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम का नवीकरण किया जाएगा।

तीनों स्टेडियम के नवीकरण के लिए इतना फंड हुआ जारी

स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट्स की माने तो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के नवीकरण के लिए सबसे ज्यादा फंड जारी किया गया, जहां अगर अटकलों की माने तो भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्राॅफी का मैच देखने को मिल सकता है।

स्टेडियम के मोट के लिए 189 मिलियन, दो एलईडी स्क्रीन के रिप्लेसमेंट के लिए 330 मिलियन, पवेलियन के नए स्टील निर्माण के लिए 1100 मिलियन और बाकी बदलाव के लिए 1250 मिलियन का फंड निर्धारित किया गया है।

तो वहीं कराची के नेशनल स्टेडियम के नवीकरण के कुल 3.5 बिलियन का फंड निर्धारित किया गया है। इस धनराशि में स्टेडियम में मौजूद दो एलईडी स्क्रीन के रिप्लेसमेंट के लिए 330 मिलियन, 450 एलईडी लाइट्स बदलने के लिए 340 मिलियन, मेन बिल्डिंग और आतिथ्य बाॅक्स के नवीकरण के लिए 580 मिलियन और पवेलियन बिल्डिंग के नवनिर्माण के लिए 1500 मिलियन रुपए की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के लिए 1.5 बिलियन रुपए का फंड जारी किया गया है। इस पैसे से स्टेडियम में मौजूद फ्लडलाइट और एलईडी रिप्लेसमेंट के लिए 393 मिलियन, मुख्य इमारत के निर्माण के लिए 400 मिलियन, आतिथ्य बाॅक्स और रेस्टरूम के निर्माण के लिए 400 मिलियन, एलईडी स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए 330 मिलियन और स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था के बदलाव के लिए 272 मिलियन रुपए का फंड जारी हुआ है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...