Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले हार्दिक पांड्या ने वीडियो शेयर कर दी फिटनेस अपडेट, आप भी देखें वीडियो 

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले हार्दिक पांड्या ने वीडियो शेयर कर दी फिटनेस अपडेट, आप भी देखें वीडियो 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

इन दिनों सभी टीमें और खिलाड़ी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट की तैयारियों में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुल्तान स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं भारतीय टीम के टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद, आईसीसी ने हाइब्रिड माॅडल के तहत भारत के मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। दूसरी ओर, टूर्नामेंट के शुरू होने से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कई हाई लेवल मीटिंग कर रही है, जिससे कि चैंपियंस ट्राॅफी की टीम फाइनल की जा सके।

इससे पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के माध्यम से पांड्या खुद को पूरा फिट घोषित करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा- ‘Big season up on us 💯🔥’

यहां देखें हार्दिक पांड्या द्वारा शेयर किया गया वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक पांड्या का व्हाइट बाॅल क्रिकेट में प्रदर्शन

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी के पिछले साल व्हाइट बाॅल क्रिकेट के आंकड़ों के बारे में आपको जानकारी दें तो यह कमाल के रहे हैं। पिछले साल पांड्या ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कुल 17 मैच खेले, जिसमें उन्होंने खेली गई 14 पारियों में 44 की औसत और 150.42 के स्ट्राइक रेट से कुल 352 रन बनाए थे।

वहीं इस दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 26.25 की औसत और 8.23 की इकाॅनमी से कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान 20 रन देकर तीन विकेट लेना उनका गेंदबाजी में बेस्ट प्रदर्शन रहा। साथ ही बता दें कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक का चैंपियंस ट्राॅफी में चुना जाना लगभग तय नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...