Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई में डक पर आउट होने एक बाद शुभमन गिल ने नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, लिस्ट में विराट का नाम भी शामिल

Shubman Gill (Photo Source: X)

एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन, शुभमन गिल विराट कोहली के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे। गिल पहली पारी में आठ गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए, जो इस साल घरेलू मैदान पर उनका तीसरा डक आउट है। गिल इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे और ऐसे में उनका जल्दी आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका था। 

भारत की पारी के 8वें ओवर में गिल का विकेट गिरा। हसन महमूद ने लेग साइड की ओर जाती हुई पूरी गेंद फेंकी और गिल ने उसपर फ्लिक करने की कोशिश की। विकेटकीपर लिटन दास ने अपनी बायीं ओर आसान कैच लेकर कोई गलती नहीं की। ऐसे ही भारत के युवा बैटर शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आउट हुए और इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहे रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

शुभमन गिल इस साल तीसरी बार घरेलू मैदान पर जीरो पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही गिल एक कैलेंडर वर्ष में 3 या उससे अधिक शून्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। मोहिंदर अमरनाथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 1983 में वह पांच पर खाता नहीं खोल सके थे। कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 2021 में कोहली तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित कर दिखाया। हालांकि सभी का पूरा ध्यान तेज गेंदबाज नाहिद राणा पर था लेकिन हसन महमूद ने भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। रोहित शर्मा (6) को एक के स्कोर पर डीआरएस से जीवनदान मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके।

वह दूसरी स्लिप में नजमुल हसन शांतो को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। विराट को आउट करने के लिए महमूद ने आफ स्टम्प से बाहर गेंद डाली जिस पर बल्ला अड़ाने का खामियाजा बल्लेबाज ने भुगता और विकेट के पीछे लिटन ने कैच लपक लिया।

 

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...