Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई टेस्ट मैच के बाद भारत ने रचा इतिहास, 580 मैचों के बाद हुआ ये कारनामा

Team India (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार 22 सितंबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने इस मुकाबले के बाद इतिहास भी रचा। टीम इंडिया ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हार से ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है। टीम इंडिया ने 580 मैचों से चला आ रहा सिलसिला तोड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में अब टीम इंडिया ने जितने मैच हारे नहीं है, उससे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज कर ली है।

92 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने किया ये कारनामा

टेस्ट क्रिकेट में जीत/हार का रेसियो भारत का अब 50 फीसदी से ज्यादा हो गया है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार हुआ है। भारत ने जब बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट में 280 रनों से हराया तो ये भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में 179वीं जीत थी। भारत ने अब तक खेले 580 टेस्ट मैचों में 178 मुकाबले गंवाए हैं। इसके साथ ही 222 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। 92 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने हार से ज्यादा मुकाबले टेस्ट क्रिकेट में जीते हैं।

बता दें कि जिस काम को करने के लिए भारतीय टीम को 580 मैच लगे हैं, उसे ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच में हासिल कर लिया था, जबकि अफगानिस्तान को 3 मैच लगे थे। पाकिस्तान ने 16 और इंग्लैंड ने 23 मैचों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। वेस्टइंडीज ने 99 और साउथ अफ्रीका ने 340 टेस्ट मैचों के बाद पहली बार अपने जीते गए मैचों की संख्या को हारे गए मैचों की संख्या को पीछे छोड़ा था।

इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीम को अभी इस उपलब्धि पर पहुंचना है। इन टीमों के अभी भी जीते हुए मैचों से ज्यादा हारे हुए मैचों की संख्या है।

 

Bet

Beta feature

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, मैकेंजी की वापसी

West Indies (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया...

Asian Games 2026 का क्रिकेट शेड्यूल घोषित, जानें कब और कैसे हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत

Asian Games 2026 Cricket Schedule (image via X) जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए क्रिकेट का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है,...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

भारतीय टीम 25 जुलाई, शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30...