Skip to main content

ताजा खबर

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा को शानदार तरीके से किया ‘Birthday Wish’, सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा को शानदार तरीके से किया ‘Birthday Wish’, सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Cheteshwar Pujara (Pic Source-Instagram)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा पाबड़ी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। बता दें कि, चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

ऐसे कई मुकाबले हैं जो चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया को अकेले अपने दम पर जिताए हैं। चेतेश्वर पुजारा और पूजा शादी के बंधन में 13 फरवरी 2013 को बंधे थे। चेतेश्वर पुजारा पहली बार पूजा पाबड़ी से उनके अंकल के घर पर मिले थे। दोनों की मुलाकात अरेंज्ड मैरिज के सिलसिले के तौर पर हुई था और पहले ही मुलाकात में भारतीय बल्लेबाज को पूजा से प्यार हो गया था।

पूजा गुजरात के जामनगर की है और उन्होंने मैनेजमेंट में ग्रेजुएट किया हुआ हैं। राजस्थान के माउंट आबू के प्राइवेट स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरा करने के बाद उन्होंने एमबीए किया और फिर मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर की हेड भी रहीं।

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा के जन्मदिन पर अपनी और उनके साथ की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने इसके साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो पूजा को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह रहा चेतेश्वर पुजारा का पोस्ट:

बता दें कि, पिछले काफी समय से चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में भाग लेते हुए नहीं देखा गया है। चेतेश्वर पुजारा इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में भी इस अनुभवी खिलाड़ी ने ससेक्स की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया को इसी साल नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है जिसमें चेतेश्वर पुजारा का काम काफी महत्वपूर्ण होगा। हालांकि अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि क्या आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज को टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिलता है या नहीं?

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...