
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पहली और दूसरी पारी में क्रमशः छह और पांच रन बनाए। रोहित के साथ-साथ विराट भी संघर्ष करते हुए नजर आए। विराट ने दोनों पारियों में छह और 17 रन बनाए। पहली पारी में कोहली ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की और वो विकेट के पीछे अपना कैच दे बैठे। जबकि दूसरी पारी में एक स्पिनर एक बार फिर उन पर हावी हो गया और वो अपना विकेट गंवा बैठे।
विराट और रोहित के पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप शो के बावजूद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि फिलहाल खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। 47 वर्षीय चोपड़ा ने याद दिलाया कि रोहित टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार फॉर्म में थे जबकि कोहली ने टूर्नामेंट के फाइनल में महत्वपूर्ण पारी खेली थी। चोपड़ा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी रोहित के प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला।
विराट और रोहित के हालिया फॉर्म पर आकाश चोपड़ा की राय
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि, “मैं कहूंगा कि यह चिंता की बात नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि रन नहीं बन पाते। यदि यह लंबा दौर है तो रन नहीं बन पाना चिंता का विषय हो सकता है। वे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेले और दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके बाद आप थोड़ी छुट्टी लेकर आराम करना चाहते हैं।
हालांकि, उन्हें वनडे के लिए श्रीलंका भेजा गया था। रोहित शर्मा बहुत अच्छे लग रहे थे। उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। विराट कोहली ने वहां रन नहीं बनाए और उसके बाद कोई अन्य क्रिकेट नहीं हुआ।”
चोपड़ा ने कहा कि अगर कोहली और रोहित दलीप ट्रॉफी खेलते तो शायद बेहतर होता। उनका मानना है कि अगर ये दोनों क्रिकेटर टूर्नामेंट में खेलते तो वे लय में होते और बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। उन्होंने कहा कि, ”वे दलीप ट्रॉफी में नहीं खेले और मुझे पता है कि आपके सवाल के साथ एक सवाल भी जुड़ा हुआ था कि क्या दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलना उनके लिए चिंता का कारण है। शायद अगर वे खेलते तो बेहतर होता क्योंकि खेलने में कोई झिझक या शर्म नहीं है।”
IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!
2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

