Skip to main content

ताजा खबर

चहल बने बस कंडक्टर तो कुलदीप का भी दिखा मस्त अंदाज, भारतीय टीम में अलग ही माहौल है

चहल बने बस कंडक्टर तो कुलदीप का भी दिखा मस्त अंदाज, भारतीय टीम में अलग ही माहौल है

Team India (Image Credit- Instagram)

इस समय टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सभी की फेवरेट बनी हुई है, साथ ही इस टीम को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।दूसरी ओर लगातार जीत की कहानी लिखने के बाद टीम में एक अलग माहौल है, जिसका नजारा नए वीडियो में देखने को मिला है और खिलाड़ियों से लेकर फैन्स में गजब उत्साह है।

भारतीय टीम ने लगातार 5 मैच जीते हैं

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने लगातार मैच अपने नाम किए हैं, पहले टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज मेंं आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया था। उसके बाद ग्रुप स्टेज में रोहित की सेना ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश को मात दी है, ऐसे में खिलाड़ियों का और फैन्स का जोश एक दम हाई है। साथ ही अब टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है सुपर-8 के आखिरी मैच में, उसके बाद फिर सेमीफाइनल की जंग शुरू हो जाएगी टी20 वर्ल्ड कप में, जहां 27 जून को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे और 29 जून को फाइनल होगा इस मेगा टूर्नामेंट का।

गजब जोश में है भारतीय टीम के खिलाड़ी और फैन्स

*भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर हाल ही में ट्रैवलिंग का नया वीडियो किया गया है शेयर।
*वीडियो में चहल बने बस कंडक्टर, तो कुलदीप यादव भी नजर आ रहे हैं खूब मस्ती करते।
*टीम इंडिया के फैन्स इस दौरान डांस करते दिखे, फ्लाइट में भी था काफी ज्यादा मस्त माहौल।
*सेंट लूसिया में रोहित की सेना का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है टी20 वर्ल्ड कप में।

आपको भी पसंद आएगा भारतीय टीम का ये वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

हार्दिक पांड्या खेल रहे हैं कमाल का क्रिकेट

दूसरी ओर टीम इंडिया के उप-कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां पहले ग्रुप स्टेज में हार्दिक ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया था। वहीं सुपर-8 में पांड्या का बल्ला चल रहा है, अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ भी हार्दिक ने कमाल की पारी खेलते हुए अर्धशतक अपने नाम किया था। ऐसे में IPL के दौरान जो फैन्स हार्दिक को गालियां दे रहे थे, अब वो ही फैन्स इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ करने में लगे हुए हैं सोशल मीडिया के जरिए।

पांड्या का ये वीडियो शेयर किया है ICC ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...