Skip to main content

ताजा खबर

ग्वालियर स्टेडियम भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टी20 मैच के लिए है पूरी तरह से तैयार, MPCA के अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Gwalior Stadium (Pic Source-X)

14 साल के लंबे अंतराल के बाद ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाना है। बता दें कि, टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से ग्वालियर में हो रही है। यहां अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था जिसमें सचिन तेंदुलकर पहले बल्लेबाज बने थे जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक जड़ा था।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने भारत बनाम बांग्लादेश मैच से पहले मध्य प्रदेश में क्रिकेट के दो मुख्य वेन्यू के संबंध में राज्य संघ के इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

द टेलीग्राफ के मुताबिक अभिलाष खांडेकर ने कहा कि, ‘आईसीसी और बीसीसीआई क्रिकेट के लिए विशेष स्टेडियम चाहते हैं और हमारे पास ग्वालियर और इंदौर में दो बड़े स्टेडियम है। यही नहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जब भी मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मुकाबलों का आवंटन करेगा हम ग्वालियर और इंदौर को एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल करना चाहेंगे। हम यहां टेस्ट भी होस्ट करना चाहते हैं और ग्वालियर के लोग भी इसे देखने के लिए बेताब होंगे।

फिलहाल तमाम लोग आगामी टी20 मुकाबले के लिए काफी उत्साहित है और मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्दी हमें टेस्ट मैच भी देखने को मिलेगा।’

कुछ चुनौती है लेकिन हम उसका अच्छी तरह से सामना करना चाहेंगे: अभिलाष खांडेकर

अभिलाष खांडेकर ने आगे कहा कि, ‘ग्वालियर में काफी बारिश हो रही है और वहां कुछ चुनौती भी है लेकिन हम उसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के स्टाफ के लोग इस चीज पर काम कर रहे हैं कि खेल प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़े और खिलाड़ियों को किसी भी चीज की परेशानी ना हो।’

बता दें कि, टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच इससे पहले दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसको मेजबान ने 2-0 से अपने नाम किया था। अब टी20 सीरीज में मेजबान के युवा खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ

Mohammad Amir gains UK citizenship (image via getty) 34 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी ब्रिटिश पत्नी नरगिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। इससे...

21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के...

IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, KKR vs MI: Stats Review (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मई को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस को चार...

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...