Skip to main content

ताजा खबर

ग्रेग चैपल ने हैरी ब्रूक की सचिन तेंदुलकर से तुलना करते हुए दिया बड़ा बयान, कहा- “वो ऐसा बल्लेबाज है जो…”

Harry Brook, Greg Chappell, Sachin Tendulkar (Photo Source: X)

युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं। अब तक 24 टेस्ट की 40 पारियों में उन्होंने 58.48 के औसत से 2281 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले साल दिसंबर में वह दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को पछाड़कर नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज भी बने थे।

हाल में ब्रूक आईसीसी मेन्स टेस्ट बैटिंग रैकिंग में 876 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेग चैपल ने हैरी ब्रूक के प्रदर्शन और अप्रोच की सचिन तेंदुलकर से तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है।

हैरी ब्रूक को लेकर चैपल ने कही यह बात

ग्रेग चैपल ने Sydney Morning Herald के अपने कॉलम में लिखा,

“हैरी ब्रूक, एक ऐसा बल्लेबाज जिसके प्रदर्शन और अप्रोच की मैं महान सचिन तेंदुलकर से तुलना करता हूं। उल्लेखनीय रूप से, ब्रूक के शुरुआती करियर के आंकड़े बताते हैं कि वह उसी स्टेज पर इम्पैक्ट के मामले में भारतीय उस्ताद से भी आगे निकल सकता था।”

चैपल ने आगे हैरी ब्रूक की बैटिंग टेक्निक के बारे में विस्तार से बताया, और तेंदुलकर की तुलना में ब्रूक की टेक्निक की तुलना भी की।

“उनकी स्थिरता और न्यूनतम टेक्निक उन्हें गेंदबाज के एंगल को पढ़ने और अपने स्ट्रोक को सटीकता के साथ खेलने की अनुमति देती है। रिजल्ट? अधिकांश गेंदों पर रन बनाने की असाधारण क्षमता, चाहे वे फुल, शॉर्ट या अजीब लंबाई पर पिच की गई हों। तेंदुलकर की शुरुआती प्रतिभा गेंदबाज की गति का अपने फायदे के लिए उपयोग करने की उनकी क्षमता में निहित थी, जिससे विकेट के दोनों ओर भारी रन बनते थे।”

“ब्रूक, हालांकि शारीरिक रूप से एक बड़े और अधिक शक्तिशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके पास कलाई के फ्लिक, क्रंचिंग ड्राइव और बैकफुट शॉट्स खेलने की क्षमता है। इंग्लैंड के लिए, वह न केवल एक उज्ज्वल भविष्य है, बल्कि एक ऐसा खिलाड़ी है जिसके इर्द-गिर्द टीम का भविष्य बनाया जा सकता है।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...