Skip to main content

ताजा खबर

गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से बाज नहीं आएगा PCB, घरेलू क्रिकेट शेड्यूल में बार-बार कर रहा बदलाव

Mohsin Naqvi (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है, लेकिन PCB ने अभी तक मैचों के शेड्यूल की पुष्टि नहीं की है। गुरुवार (29 अगस्त) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया है। PCB ने मानसून सीजन का हवाला देते हुए जिला क्रिकेट संघों को संबोधित एक पत्र में कहा कि, टूर्नामेंट तय समय के एक हफ्ते बाद यानी 8 सितंबर से शुरू होगा। बोर्ड ने कुछ और टूर्नामेंट्स को भी रिशेड्यूल किया है, आइए आपको इस ऑर्टिकल के जरिए सारी जानकारी देते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इन टूर्नामेंट्स को भी किया रिशेड्यूल

Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिला अंडर-19 चैंपियनशिप को 1 सितंबर से 10 अक्टूबर तक करने का फैसला किया है। हाल ही में, बोर्ड ने चैंपियंस वनडे कप की शुरुआत की तारीख भी 1 सितंबर से बदलकर 12 सितंबर कर दी थी, जो कि हाल ही में शुरू की गई top-tier “Cham­pions” 50 ओवर टूर्नामेंट है।

इस हफ्ते की शुरुआत में पांच चैंपियंस टीमों के मेंटोर की घोषणा की गई थी, लेकिन भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के कोचिंग स्टाफ और स्क्वॉड अभी तक फाइनल नहीं हुए हैं। वहीं, प्रत्येक चैंपियंस टीम ने अभी तक चार दिवसीय, एक दिवसीय और Twenty-20 फॉर्मेट के लिए 30 सदस्यीय स्क्वॉड नहीं चुना है। खिलाड़ियों का एक ग्रुप, शुक्रवार 30 अगस्त को टीम चयन प्रक्रिया से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरेगा। फिटनेस टेस्ट लाहौर के पंजाब स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मेंटोरों के लिए भारी मुआवजा भी किया गया है निर्धारित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस टीमों के मेंटोर (वकार यूनिस, मिस्बाह-उल-हक, शोएब मलिक, सकैलन मुश्ताक और सरफराज अहमद) के लिए भारी मुआवजा भी निर्धारित किया है। Dawn की रिपोर्ट के अनुसार मेंटरों की आय 25,000 डॉलर से लेकर 5 मिलियन रुपये प्रति माह तक है। बता दें, शोएब मलिक चैंपियंस टीम स्टैलियन्स के मेंटर नियुक्त किए गए हैं। वहीं फिर अन्य मेंटर किस टीमों का कार्यभार संभालेंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...