Skip to main content

ताजा खबर

गैरी कर्स्टन भी पाकिस्तान क्रिकेट की इज्जत को वापस लाने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं, खिलाड़ियों से की महत्वपूर्ण अपील

गैरी कर्स्टन भी पाकिस्तान क्रिकेट की इज्जत को वापस लाने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं, खिलाड़ियों से की महत्वपूर्ण अपील

Gary Kirsten (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB द्वारा खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए आयोजित कनेक्शन कैंप 23 सितंबर को लाहौर में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी ने भाग लिया। इन दोनों के अलावा वहां बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और शादाब खान भी शामिल हुए।

हाल ही में हुई एक चर्चा में पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कोच गैरी कर्स्टन ने बैठक के मुख्य एजेंडा के साथ-साथ व्यवसायिकता (Professionalism) और गर्व के पहले तो सिद्धांतों को साझा किया। गैरी कर्स्टन यही चाहते हैं कि पुरुष टीम इसे सख्ती से पालन करें ताकि उनका खेल और भी बेहतर हो जाए।

इंडिया टुडे के मुताबिक गैरी कर्स्टन ने कहा कि, ‘काफी खुशी महसूस हो रही है कि इस कनेक्शन कैंप का मैं भी एक भाग हूं। इस कैंप का सबसे महत्वपूर्ण पहलू था की टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ सके और महत्वपूर्ण चीजों पर बातचीत कर सकें। हम सब इस चीज पर हामी भर सकते हैं कि सभी लोग यही चाहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम तीनों ही प्रारूप में सफल रहे। आज हम सब लोग इसीलिए यहां एक साथ है ताकि हम पाकिस्तान टीम के बेहतर वर्जन (Version) को बाहर लाने में मदद कर सके।

इसलिए मुझे लगता है कि अब टीम और खिलाड़ियों को Professionalism के बारे में बात करनी होगी जो की बेहद जरूरी है। ऐसा करने से हम पाकिस्तान क्रिकेट के गर्व को वापस ला सकते हैं और टीम का प्रदर्शन पहले से काफी बेहतर हो सकता है।’

हमें कुछ कड़े फैसले भी लेने होंगे: गैरी कर्स्टन

बता दें कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी खराब रहा है। हाल ही में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में अपने घर में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। यही नहीं वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी पाकिस्तान टीम पिछले कुछ समय में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है।

गैरी कर्स्टन ने आगे कहा कि, ‘हम सब यही चाहते हैं कि हमारी टीम सबसे सफल बने। यह सच में काफी टैलेंटेड टीम है और चाहे कोई भी फॉर्मेट हो हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम है। अगर हमें सफल बना है तो टीम को भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। पाकिस्तान को आने वाले समय में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं और इसके लिए हमें और भी कड़ी मेहनत करनी होगी।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...