Skip to main content

ताजा खबर

गस एटकिंसन ने डेब्यू को लेकर हुई अपने पिता के साथ मजेदार बातचीत का किया खुलासा

Gus Atkinson (Pic Source-X)

इस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन इंग्लैंड की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। बता दें, गस एटकिंसन का यह डेब्यू मुकाबला था और उन्होंने अपने पहले ही मैच में तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

गस एटकिंसन के सामने वेस्ट इंडीज के किसी भी बल्लेबाज की एक न चली। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद युवा तेज गेंदबाज ने इस बात पर हामी भारी कि वो पहले दिन के खेल से पहले काफी घबराए हुए थे और उनके पिता की सलाह उनके लिए कारगर साबित नहीं हुई।

गस एटकिंसन ने कहा कि, ‘मैं अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था। मेरे पिता मुझसे कह रहे थे कि यह आपकी जिंदगी का बहुत ही बड़ा दिन है। मैंने खुद से कहा कि आप आराम से इसकी शुरुआत करें और जब कुछ ओवर हो गए तब मैं भी थोड़ा शांत हुआ। मैं इस पूरी सुबह थोड़ा घबराया हुआ था। सच बताऊं तो जैसे ही मैं सुबह उठा मेरे दिमाग में पूरे दिन की बात चल रही थी।

मैं इस सुबह थोड़ा इमोशनल हो गया था और फिर मेरे परिवार वालों ने मुझे कैप दी। यह मेरे लिए सपना के सच होने जैसा था। काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की और विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाला।’

इंग्लैंड पहले टेस्ट में काफी अच्छी स्थिति में है

बता दें, पहले टेस्ट की पहली पारी में गस एटकिंसन के अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया। वेस्ट इंडीज की बात की जाए तो टीम की ओर से Mikyle Louis ने 27 रनों की पारी खेली जबकि केविम हॉज ने 24 रनों का योगदान दिया। Alick Athanaze ने 23 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि अल्जारी जोसेफ ने 17 रन बनाए।

वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे लेकिन अब टीम के गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और इंग्लैंड को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द आउट करना होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...