Skip to main content

ताजा खबर

गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू मैच में ही रच दिया इतिहास, तोड़े कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स

गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू मैच में ही रच दिया इतिहास तोड़े कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स

Gus Atkinson and Kraigg Brathwaite (Pic Source X)

लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 12 विकेट झटके। उन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में 7 विकेट अपने नाम किए जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए।

इसी के साथ गस एटकिंसन आठवें इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में 10 विकेट हॉल लिया। यही नहीं गस एटकिंसन तीसरे गेंदबाज बने जिन्होंने लॉर्ड्स में 10 विकेट हॉल लिया। उनसे पहले यह कारनामा बॉब मैसी और Alec Bedser ने हासिल कर लिया है। यही नहीं गस एटकिंसन 9वें इंग्लिश गेंदबाज बने जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू में फ़ाइफर लिया।

गस एटकिंसन की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। वो पहले गेंदबाज बन सकते थे जो अपने डेब्यू मैच में इंग्लैंड के पहले एक पारी में 8 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हो लेकिन यह कारनामा को नहीं कर पाए।

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को किया अपने नाम

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए। टीम की ओर से Mikyle Louis ने पहली पारी में 27 रन बनाए जबकि केवम हॉज ने 24 रनों का योगदान दिया। Alick Athanaze ने 23 रनों की पारी खेली जबकि अल्जारी जोसेफ ने 14 रन बनाए।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 371 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 70 रनों की पारी खेली जबकि अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 68 रन बनाए। Zak Crawley ने 76 रनों का योगदान दिया जबकि ओली पोप ने 57 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 50 रनों का योगदान दिया। वेस्ट इंडीज की ओर से जेडन सीरल्स ने पहली पारी में चार विकेट झटके।

वेस्ट इंडीज टीम दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 136 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में टीम की ओर से गुदाकेश मोती ने सर्वाधिक 31* रन बनाए। मोती के अलावा Alick Athanaze ने 22 रनों का योगदान दिया जबकि जेसन होल्डर ने 20 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...