Skip to main content

ताजा खबर

“गलती की गुंजाइश बहुत कम है”- नाथन लियोन ने IND vs AUS 2024-25 टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर दिया बयान

गलती की गुंजाइश बहुत कम है- नाथन लियोन ने IND vs AUS 2024-25 टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर दिया बयान

Nathan Lyon and Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने इस साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ अपनी राइवलरी के बारे में खुलकर बात की है। न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज ने कहा कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के खिलाफ खेलना मजेदार है, लेकिन उनका मानना है कि उनके (Rishabh Pant) खिलाफ गलती की बहुत कम गुंजाइश है।

Rishabh Pant vs Nathan Lyon Head to Head (ऋषभ पंत और नाथन लियोन के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड)

ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन के हेड तो हेड राइवलरी की बात करें तो पंत ने अब तक की दो सीरीज में इस लड़ाई का लुत्फ उठाया है। ऑफ स्पिनर ने 26 वर्षीय पंत को पाँच मौकों पर मात दी है। हालाँकि, पंत ने उनकी गेंदबाजी के खिलाफ 45.80 की औसत और 65.99 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। आगामी बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में यह सीरीज निर्णायक मुकाबलों में से एक होने की संभावना है।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए लियोन ने कहा कि ऋषभ पंत के पास दुनिया के सभी हुनर हैं, लेकिन अगर वह छक्का भी मार दे तो भी उन्हें डर नहीं लगता। उन्होंने कहा:

“ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करना- वह बहुत शानदार है, है न? उसके पास दुनिया का सारा हुनर है। एक गेंदबाज के तौर पर, गलती करने की आपकी गुंजाइश बहुत कम होती है, इसलिए आपको अच्छा प्रदर्शन करना होता है। यह एक चुनौती है। एक गेंदबाज के तौर पर, अगर मेरी गेंद पर छक्का लग जाता है, तो मुझे डर नहीं लगता।”

“चुनौती यह है कि मैं बल्लेबाजों को मौका न दूं, ऋषभ जैसे खिलाड़ी को क्रीज से आगे न बढ़ने दूं और संभावित रूप से कोशिश करूं कि वह मेरी गेंदों को डिफेंस करें न की अटैक करें। और इस बीच मेरी कोशिश रहेगी कि मैन इस दौरान कुछ मौके भी बना सकूं।”

बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि...