Skip to main content

ताजा खबर

गजब का माहौल है इन दिनों Team India में, रेड्डी और तिलक की बातों को सुन SKY हो गए हैरान

गजब का माहौल है इन दिनों Team India में रेड्डी और तिलक की बातों को सुन SKY हो गए हैरान

Team India (Image Credit-Instagram)

टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी Team India ने बांग्लादेश के खिलाफ धाकड़ प्रदर्शन किया है, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही है। वहीं अब तीसरे टी20 मैच की बारी है, लेकिन इस मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती और मजाक के मूड है। जिसका नजारा टीम के नए वीडियो में देखने को मिला है, जहां खिलाड़ियों की खुशी देखने लायक है।

Team India के पास है सूपड़ा साफ करने का शानदार मौका

जी हां, Team India के पास टी20 सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने का मौका है, जहां ये सीरीज कुल 3 मैचों की है। जिसमें से टीम इंडिया लगातार 2 मैच जीत चुकी है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने सीरीज में 2-0 सी अजय बढ़त बना ली है। वहीं अब भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच भी जीत जाती है तो सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लेगी। साथ ही इस टी20 सीरीज के जरिए नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव का टीम इंडिया से डेब्यू हो गया है, ऑलराउंडर रेड्डी ने तो दूसरे ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ अर्धशतक लगाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

काफी ज्यादा खुश हैं Team India के खिलाड़ी

*Team India के खिलाड़ियों का दिल्ली से हैदराबाद जाने का वीडियो आया सामने।
*काफी मजाक-मस्ती करते हुए दिखे सभी खिलाड़ी, रिंकू और संजू थे काफी खुश।
*वहीं फ्लाइट में हैदराबाद के लोकल रेड्डी और तिलक वर्मा ने की तेलुगू में बातचीत।
*जिसे देख SKY हुए हैरान, 12 तारीख को हैदराबाद में खेला जाएगा आखिरी टी20 मैच।

Team India के सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रेड्डी और रिंकू ने अपनी पारी को लेकर क्या बोला था?

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तीसरे टी20 मैच के लिए संभावित अंतिम 11

टीम इंडिया

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

बांग्लादेश

परवेज़ हुसैन एमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर...

KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...

20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से...