Skip to main content

ताजा खबर

“खेल के लिए मेरा प्यार अब भी वैसा ही है”- टेस्ट क्रिकेट में वापसी के सपने देख रहे हैं अजिंक्य रहाणे

खेल के लिए मेरा प्यार अब भी वैसा ही है- टेस्ट क्रिकेट में वापसी के सपने देख रहे हैं अजिंक्य रहाणे
Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X)भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी की उनकी भूख अभी खत्म नहीं हुई है। भारत के लिए पिछली बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट मैच खेलने वाले 36 वर्षीय रहाणे मौजूदा सत्र में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

हरियाणा के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई ने प्रवेश कर लिया है। मैच के बाद रहाणे ने कहा, ‘‘मैं अब अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मुश्ताक अली बहुत अच्छा रहा। मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं।’’ मुंबई की कप्तानी करते हुए रहाणे ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा जिससे उनकी टीम ने 152 रन से जीत दर्ज की आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा चुने गए रहाणे ने पिछली 10 पारियों में तीन बार 90 से अधिक रन, एक बार 80 से अधिक रन और अब क्वॉर्टर फाइनल में शतक बनाया है।

मैं टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करता हूं- Ajinkya Rahane

रहाणे ने कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है और इसी वजह से मेरे अंदर अब भी वो जुनून है। खेल के लिए मेरा प्यार अब भी वैसा ही है। मैं टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करता हूं। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अब भी मेरे अंदर क्रिकेट बचा है। आप सभी देख सकते हैं, मैं पूरे दिल से खेल रहा हूं।’’

भारत को अगली टेस्ट सीरीज जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है, जिससे नए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह वहां वापसी के बारे में सोच रहे हैं, रहाणे ने इस पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह जून में होगी। अब भी बहुत समय है। अभी हमें रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल खेलना है। हम कल घर जाएंगे, कुछ दिन आराम करेंगे और फिर अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेने की हिदायत दी है और रहाणे ने इस कदम की सराहना की।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...