Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ियों के हित में BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम, राज्य क्रिकेट बोर्डों को सौंपी एडवांस माॅनिटर प्रणाली

खिलाड़ियों के हित में BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम, राज्य क्रिकेट बोर्डों को सौंपी एडवांस माॅनिटर प्रणाली

BCCI (Image Credit- Twitt

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानि की क्रिकेट की भारत में सर्वोच्च संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 1 अक्टूबर को खिलाड़ियों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। बता दें कि बीसीसीआई ने खुद के खर्च पर सभी राज्य क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों की फिटनेस, हेल्थ व बाकी जरूरी जानकारी के लिए निगरानी के लिए एडवांस माॅनिटर प्रणाली (AMS) सौंपी है।

इस प्रणाली में बीसीसीआई ने साॅफ्टवेयर के माध्यम में फोन ऐप में भी रिकाॅर्ड करने की सुविधा दी है, जिसे खिलाड़ी और संबंधित क्रिकेट बोर्ड जरूरत पड़ने पर, खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर पूरा डाटा एक ही जगह पर हासिल कर सकेंगे।

जय शाह ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, इस ऐतिहासिक कदम पर इंडिया टुडे के हवाले से बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा- हाल ही में बेंगलुरु में हमारे नए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के उद्घाटन के बाद, मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई सभी राज्य संघों के लिए एक एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम (AMS) की पेशकश करेगा।

इस सिस्टम की लागत बीसीसीआई द्वारा वहन की जाएगी। बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने, और खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च प्रदर्शन को सक्षम करने के लिए खिलाड़ी निगरानी को मानकीकृत करने के लिए, राज्य क्रिकेट बोर्ड अब निम्नलिखित लाभ उठा सकते हैं।

तो वहीं बीसीसीआई के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने कहा- यह बीसीसीआई द्वारा उठाया गया एक स्वागत योग्य कदम है। सभी एसोसिएशन इतनी परिष्कृत प्रणाली का खर्च नहीं उठा सकते, इसलिए इसे फ्री बनाना भी सराहनीय काम है।

बीसीसीआई पहले से ही राज्यों में बुनियादी ढांचे पर काफी निवेश कर रहा है, और इस कदम से न केवल खिलाड़ियों को बल्कि राज्य इकाइयों को भी निगरानी के बारे में अधिक शिक्षित करने में मदद मिलेगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...