Skip to main content

ताजा खबर

खास मौके पर Prithvi Shaw ने गर्लफ्रेंड पर बरसाया प्यार, तो Nidhhi ने भी लिखा शुक्रिया ‘Teddy’

Prithvi Shaw And Nidhhi (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही सनसनी मचाने वाले Prithvi Shaw लगातार खबरों में बने रहते हैं, कभी अपने खेल को लेकर तो कभी अपनी निजी जीवन को लेकर बल्लेबाज सुर्खियां बटोर लेता है। लेकिन इस बार शॉ की एक इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की है।

अभी काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं Prithvi Shaw

जी हां, इन दिनों Prithvi Shaw इंग्लैंड में मौजूद है, जहां ये खिलाड़ी Northamptonshire टीम से काउंटी क्रिकेट खेल रहा है। जहां पहले वनडे कप में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कमाल का रहा था, इस दौरान शॉ ने लगातार तीन अर्धशतक अपने नाम किए थे। लेकिन Red Ball क्रिकेट से शॉ वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, वहीं उनके साथी खिलाड़ी चहल ने हाल ही में फिर से 5 विकेट लिए थे।

इंस्टा स्टोरी पर किसी खास पर प्यार बरसाया है Prithvi Shaw ने

*Prithvi Shaw ने अपनी गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में जन्मदिन किया है विश।
*शॉ ने गर्लफ्रेंड Nidhhi Tapadiaa के साथ इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है।
*साथ ही उन्होंने Nidhhi को टैग कर लिखा है- Happy birthday JUI।
*आगे शॉ ने लिखा- निरंतर समर्थन देने के लिए धन्यवाद, तुम्हें पाकर धन्य हूं मैं।

Prithvi Shaw और Nidhhi की इंस्टा स्टोरी तो देख लो एक बार

.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं Nidhhi

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhhi Ravi Tapadiaa (@nidhhitapadiaa)

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी शॉ को

शॉ ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई एक सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। लेकिन वहां उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, ऐसे में इस खिलाड़ी को टीम इंंडिया में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट में कड़ी से कड़ी मेहनत करनी होगी। साथ ही अब टीम में काफी ज्यादा ही कॉम्पिटिशन है, जिसे देखते हुए शॉ को लगातार खुद को बल्ले से साबित करना होगा। इंग्लैंड से भारत लौटने के बाद शॉ मुंबई टीम से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...