Skip to main content

ताजा खबर

खास खिलाड़ी के साथ अभ्यास करना पसंद करते हैं Sarfaraz Khan, इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ खुलासा

खास खिलाड़ी के साथ अभ्यास करना पसंद करते हैं Sarfaraz Khan, इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ खुलासा

(Image Credit- Instagram)

युवा और धाकड़ बल्लेबाज Sarfaraz Khan के करियर का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जहां इस साल सरफराज ने टीम इंडिया से डेब्यू किया था। वहीं अब वो घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं, जिसे लेकर ये खिलाड़ी दिन रात कड़ी मेहनत करने में लगा है। इस बीच सरफराज ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास वीडियो अपने फैन्स के साथ में शेयर किया है और उसमें वो बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।

स्टार खिलाड़ी खेलेंगे Sarfaraz Khan की कप्तानी में

जी हां, Sarfaraz Khan जल्द ही शुरू होने वाले Buchi Babu टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, साथ ही सरफराज की कप्तानी में इस बार कई स्टार खिलाड़ी खेलेंगे। जहां इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है, जो 15 अगस्त से शुरू होने वाले Buchi Babu टूर्नामेंट में खेलेंगे।

टीम के खास खिलाड़ी के संग अभ्यास करते हैं Sarfaraz Khan

*बल्लेबाज Sarfaraz Khan इन दिनों NCA में Buchi Babu टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं।
*जहां से सरफराज ने नेट्स में बल्लेबाजी करने वाला एक वीडियो किया इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*एक तरफ सरफराज कर रहे हैं बल्लेबाजी, दूसरी तरफ उनके भाई मुशीर कर रहे हैं बल्लेबाजी।
*भाई सरफराज की तरह शानदार बल्लेबाज हैं मुशीर, खेलेंगे मुंबई से Buchi Babu टूर्नामेंट।

टीम इंडिया से शानदार डेब्यू किया था इस खिलाड़ी ने

लंबे इंतजार के बाद इस साल सरफराज खान ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में ही सरफराज खान छा गए थे। अपने पहले ही टेस्ट मैच की दोनोंं पारियों में सरफराज खान ने अर्धशतक लगाए थे, वैसे इस खिलाड़ी ने अभी तक टीम इंडिया से कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं और 3 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 200 रन बनाए हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ इस खिलाड़ी का चयन होता हुआ पक्का नजर आ रहा है।

डेब्यू के बाद बल्लेबाज का ये वीडियो हुआ था काफी वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...