Skip to main content

ताजा खबर

खास खिलाड़ी के साथ अभ्यास करना पसंद करते हैं Sarfaraz Khan, इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ खुलासा

खास खिलाड़ी के साथ अभ्यास करना पसंद करते हैं Sarfaraz Khan, इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ खुलासा

(Image Credit- Instagram)

युवा और धाकड़ बल्लेबाज Sarfaraz Khan के करियर का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जहां इस साल सरफराज ने टीम इंडिया से डेब्यू किया था। वहीं अब वो घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं, जिसे लेकर ये खिलाड़ी दिन रात कड़ी मेहनत करने में लगा है। इस बीच सरफराज ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास वीडियो अपने फैन्स के साथ में शेयर किया है और उसमें वो बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।

स्टार खिलाड़ी खेलेंगे Sarfaraz Khan की कप्तानी में

जी हां, Sarfaraz Khan जल्द ही शुरू होने वाले Buchi Babu टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, साथ ही सरफराज की कप्तानी में इस बार कई स्टार खिलाड़ी खेलेंगे। जहां इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है, जो 15 अगस्त से शुरू होने वाले Buchi Babu टूर्नामेंट में खेलेंगे।

टीम के खास खिलाड़ी के संग अभ्यास करते हैं Sarfaraz Khan

*बल्लेबाज Sarfaraz Khan इन दिनों NCA में Buchi Babu टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं
*जहां से सरफराज ने नेट्स में बल्लेबाजी करने वाला एक वीडियो किया इंस्टा स्टोरी पर शेयर
*एक तरफ सरफराज कर रहे हैं बल्लेबाजी, दूसरी तरफ उनके भाई मुशीर कर रहे हैं बल्लेबाजी
*भाई सरफराज की तरह शानदार बल्लेबाज हैं मुशीर, खेलेंगे मुंबई से Buchi Babu टूर्नामेंट

टीम इंडिया से शानदार डेब्यू किया था इस खिलाड़ी ने

लंबे इंतजार के बाद इस साल सरफराज खान ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में ही सरफराज खान छा गए थे। अपने पहले ही टेस्ट मैच की दोनोंं पारियों में सरफराज खान ने अर्धशतक लगाए थे, वैसे इस खिलाड़ी ने अभी तक टीम इंडिया से कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं और 3 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 200 रन बनाए हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ इस खिलाड़ी का चयन होता हुआ पक्का नजर आ रहा है।

डेब्यू के बाद बल्लेबाज का ये वीडियो हुआ था काफी वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...