Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के लिए बड़ी खुशखबरी! नवंबर से एक्शन में दिखेंगे Marco Jansen और Gerald Coetzee

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के लिए बड़ी खुशखबरी! नवंबर से एक्शन में दिखेंगे Marco Jansen और Gerald Coetzee

Marco Jansen and Gerald Coetzee (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के लिए एक बड़ी ही खुशखबरी सामने आई हैं। बता दें कि टीम के तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन और गेराल्ड कोअत्जी नवंबर से एक्शन में नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि बोर्ड द्वारा उन्हें यूएई दौरे के लिए आराम दिया गया है, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वह प्रोटीज टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

इसके अलावा दोनों ही क्रिकेटर्स ने इस साल जून से साउथ अफ्रीका के लिए कोई भी क्रिकेट नहीं खेला है। मार्को को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था, तो वहीं कोअत्जी दौरा शुरू होने से पहले चोटिल होने के चलते बाहर हो गए थे। इस समय मार्को को कंधे की समस्या है, तो कोअत्जी को कूल्हे की समस्या है।

लेकिन इन हालिया परेशानियों से पहले भी CSA ने अपने तेज गेंदबाजों को फिट रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एक व्यापक योजना के हिस्से के रूप में दोनों गेंदबाजों को ब्रेक देने की आवश्यकता को पहचाना था। बोर्ड ने दोनों को 12 हफ्ते का कंडीशनिंग ब्रेक दिया था, जिससे कि क्रिकेटर्स को आगामी इंजरी से बचाया जा सके।

राॅब वाल्टर ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं मार्को यान्सेन और गेराल्ड कोअत्जी को लेकर टीम के हेड कोच राॅब वाल्टर (Rob Walter) ने कहा- ये दोनों युवा खिलाड़ी पुरानी शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे जो तेज गेंदबाजी के लिए पूर्वनिर्धारित हैं और इसलिए हमें एहसास हुआ कि हमें आगे आना होगा। हमें इन लोगों को प्रदर्शन करने में सक्षम होने का सबसे अच्छा मौका देना होगा।

वाल्टर ने आगे कहा- इस समय जाहिर तौर पर युवा क्रिकेटरों का वर्कलोड काफी बढ़ गया है, खासकर तेज गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों पर। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनकी चोटें, उनके करियर को ज्यादा परेशान ना करें। इसलिए, हम उन्हें उन्हें कंडीशनिंग ब्लॉक पर रखना चाहते थे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...