Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट में फिर से सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, अफगानिस्तान का ये प्लेयर हुआ पांच साल के लिए बैन

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X)

Ihsanullah Janat banned for match-fixing: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज इहसानुल्लाह जनत को तुरंत प्रभाव से सभी प्रकार की क्रिकेट गतिविधियों से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जनत को काबुल प्रीमियर लीग (KPL) के दूसरे संस्करण के दौरान मैच फिक्सिंग पर एसीबी और आईसीसी भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है।

26 वर्षीय जनत ने अफगानिस्तान के लिए तीन टेस्ट, 16 वनडे और एक टी-20 मैच खेला था, उन्होंने 2017 की शुरुआत में डेब्यू किया था। जनत को एक शानदार स्ट्रोक प्लेयर माना जाता था और उनके खेल को देखने के बाद एक्सपर्ट्स का मानना था कि वो आगे जाकर अफगानिस्तान के लिए एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे। हालांकि कई लोगों का मानना ​​था कि जनत को बहुत पहले ही डेब्यू का मौका दे दिया गया था।

Ihsanullah Janat को लेकर अफगानिस्तान बोर्ड ने जारी किया आधिकारिक बयान

इहसानुल्लाह जनत (Ihsanullah Janat) पर काबुल प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के दौरान मैच के परिणाम को नियंत्रित करने का आरोप लगा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के भ्रष्टाचार विरोधी संस्था ने खुलासा किया है कि अन्य तीन प्लेयर भी संदेह के घेरे में हैं। फिलहाल उनकी जांच चल रही है। आरोप की पुष्टि होने के बाद बोर्ड ऐसे खिलाड़ियों पर उचित कारवाई करेगी। हालांकि फिक्सिंग जैसी घटनाएं क्रिकेट जगत में पहले भी हो चुकी हैं।

इहसानुल्लाह जनत को लेकर एसीबी ने अपने एक बयान में कहा कि, “जनत को आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसमें परिणाम, प्रगति, आचरण या मैच के किसी अन्य पहलू को फिक्स करने के लिए अनुचित प्रभाव या प्रयास शामिल हैं।”

बयान में आगे कहा गया है कि, “इस उल्लंघन के आलोक में, उन्हें क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियों से पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। जनत ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है और भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...