Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पाकिस्तान बनाम भारत मैच को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पाकिस्तान बनाम भारत मैच को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। दरअसल पहले यह टूर्नामेंट सिर्फ पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाना था लेकिन अब यह हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा।

इस बात की पुष्टि खुद आईसीसी ने की है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी थी कि वो चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। यही वजह है कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा।

अब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। Revsportz की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच 23 फरवरी को दुबई या कोलंबो में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों के बीच मैच का हमेशा ही तमाम लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

23 फरवरी को खेला जा सकता है भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मुकाबला

भारत और पाकिस्तान को हमेशा ही दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट टीमों में गिना जाता है। इन दोनों टीमों के बीच अंतिम बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार मैच खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।

आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही जबरदस्त रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी एक दूसरे के खिलाफ हमेशा ही मैच विनिंग प्रदर्शन करने को देखते हैं। फिलहाल इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद तमाम लोग आगामी मैच के लिए काफी उत्साहित होंगे।

यह देखना भी काफी रोमांचक होगा कि इन दोनों टीमों के बीच आगामी मैच को कौन जीतता है? टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है जबकि पाकिस्तान टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे में है। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...