Skip to main content

ताजा खबर

‘क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं…’- Shikhar Dhawan ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

‘क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं…’- Shikhar Dhawan ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Shikhar Dhawan (Photo Source: X)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। क्रिकेट के मैदान पर गब्बर के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में दिसंबर 2022 में खेला था, इसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिला।

हालांकि धवन आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने वीडियो में आईपीएल से रिटायरमेंट लेने की बात नहीं कही है। शिखर धवन ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!”

Shikhar Dhawan का इंटरनेशनल करियर

37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट खेला था। 2013 से वह अब तक 34 टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं। धवन को पिछली बार 2018 में टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इस दौरान सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए। धवन का सर्वाधिक स्कोर 190 रन है।

शिखर ने भारत के लिए पहला वनडे 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। वह 167 वनडे मैचों में 6793 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में धवन ने 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। टी20 करियर की बात करें तो 68 मैचों में धवन ने 1759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।

आईपीएल में भी धवन ने खूब रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं। इस दौरान गब्बर ने दो शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। धवन का औसत 35.26 और स्ट्राइक रेट 127.14 का रहा है।

Shikhar Dhawan announces retirement

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की शादी की कुछ वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो पर फैंस...

5 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: सेमीफाइनल से पहले भारत की खराब फील्डिंग पर बोले मोर्ने मॉर्केल, कहा ‘कोई खिलाड़ी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता’ गेंदबाजी...

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा, मूषक से मांगी खास मन्नत

Abhishek Sharma Mooshak at Siddhivinayak Temple (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में...

पूर्व कप्तान धोनी, हेड कोच गंभीर सहित भारतीय टीम पहुंची अर्जुन-सानिया की शादी में, देखें वीडियो

MS Dhoni and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व खेल के भगवान कहे जाने वाले अर्जुन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी, मुंबई के महालक्ष्मी...