Skip to main content

ताजा खबर

क्या IPL के अगले सीजन में MI की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे रोहित शर्मा? Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान धवल कुलकर्णी ने किया बड़ा खुलासा

क्या IPL के अगले सीजन में MI की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे रोहित शर्मा? Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान धवल कुलकर्णी ने किया बड़ा खुलासा

Dhawal Kulkarni (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धवल कुलकर्णी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

हाल ही में धवल कुलकर्णी ने Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में खुलासा किया।

सवाल: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आप सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे। आपको कैसा लगा था जब यह बात आपको पता चली थी और साथ ही यह संन्यास लिए हुए खिलाड़ियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

धवल कुलकर्णी: यह काफी अच्छा प्लेटफार्म है क्योंकि जितने भी खिलाड़ी यहां भाग ले रहे हैं उन सब ने घरेलू क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और अपनी-अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में भी हम उन्हें एक बार फिर से खेलते हुए देख सकेंगे।

सवाल: पिछले 1 से 2 साल पहले आप इंडियन प्रीमियर लीग में भाग ले रहे थे हालांकि आपने संन्यास ले लिया। इसके पीछे की क्या वजह थी क्योंकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी उम्र आपके ही आसपास है और उन्हें अभी भी हम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए देख सकते हैं?

धवल कुलकर्णी: ऐसी कोई बात नहीं है मैं पिछले 18 सालों से क्रिकेट खेल रहा था। मुंबई की ओर से भी मैंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि मुंबई क्रिकेट में बहुत से टैलेंटेड युवा खिलाड़ी है जिन्हें आने वाले समय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। मैं बस यही चाहता था कि मेरे बाद और भी खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए।

सवाल: आपने मुंबई के तेज गेंदबाजों के बारे में बात की। आपको क्या लगता है कि ऐसे कौन से मुंबई के युवा तेज गेंदबाज हैं जिन्हें हम आने वाले समय में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए देख सकेंगे?

धवल कुलकर्णी: नहीं ऐसे खिलाड़ी हैं। मोहित अवस्थी है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और साथ ही तुषार देशपांडे हैं। तुषार देशपांडे ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी शानदार गेंदबाजी की है और साथ ही उन्होंने मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्हें भी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए देखा जाएगा।

सवाल: आपने जब अपना अंतिम घरेलू मैच खेला था तो अपने उमेश यादव का विकेट झटका था और यही आपका आखिरी विकेट भी था। उसको लेकर आपकी कोई यादें जुड़ी है?

धवल कुलकर्णी: मेरे लिए काफी इमोशनल समय था क्योंकि मुझे पता था कि यह मेरा अंतिम मैच है। साथ ही यह मेरे लिए काफी अच्छा समय भी था। मुझे अपनी टीम को यह मैच जिताना भी था।

सवाल: आप इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रह चुके हैं और रोहित शर्मा के साथ भी आपने काफी क्रिकेट खेला है। उनके अंदर अब क्या बदलाव आया है जो पहले नहीं था?

धवल कुलकर्णी: व्यक्तिगत रूप में काफी बदलाव आया है रोहित शर्मा में। उन्होंने अपनी कप्तानी में भी काफी परिवर्तन किया है और साथ ही उनकी बल्लेबाजी भी अब दमदार हो गई है। वो खुद जिम्मेदारी लेने लगे हैं जो की बहुत अच्छी बात है और आप किसी से भी उनके बारे में पूछेंगे तो वह उनकी प्रशंसा ही करेंगे।

सवाल: मुंबई इंडियंस सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी जीता। उनकी कप्तानी में ऐसा क्या अलग है जो रोहित को बाकी कप्तानों से अलग करता है?

धवल कुलकर्णी: रोहित शर्मा के पास यह काबिलियत है कि चाहे युवा खिलाड़ी हो या फिर अनुभवी खिलाड़ी उन्हें सबके बारे में अच्छी तरह से पता रहता है और वो सबको प्रोत्साहित भी करते हैं। रोहित शर्मा संदेश भी अच्छी तरह से देते हैं जिससे खिलाड़ी प्रोत्साहित हो जाते हैं।

मेरे साथ भी रोहित शर्मा काफी लंबे समय तक रहे हैं। हम लोगों ने साथ में काफी यादगार लम्हे साझा किए हैं। रोहित की तरह व्यक्तिगत आदमी होना बहुत ही अच्छी बात है।

सवाल: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया गया था। आप इसको लेकर क्या कहना चाहेंगे?

धवल कुलकर्णी: इसको लेकर मैं ज्यादा इसलिए नहीं बोल सकता क्योंकि यह फ्रेंचाइजी का फैसला था। रोहित को उनसे बात करनी चाहिए थी। इसको लेकर मैं शांत ही रहना चाहूंगा।

सवाल: क्या आपको आईपीएल में किसी टीम की कोचिंग करते हुए देखा जा सकता है?

धवल कुलकर्णी: क्यों नहीं। फिलहाल मैं अभी ही रिटायर हुआ हूं लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर टीम की कोचिंग करना चाहूंगा। क्योंकि मेरे पास खुद काफी साल का एक्सपीरियंस है और मैं युवा खिलाड़ियों को अपना अनुभव साझा करना चाहूंगा।

सवाल: क्या आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा मुंबई की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे?

धवल कुलकर्णी: यह तो रोहित को ही पता होगा। क्योंकि हम जब भी मिलते हैं तो हमारी क्रिकेट को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं होती है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...