Skip to main content

ताजा खबर

क्या विराट तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड? जाने क्या कहा टीम इंडिया की ओर से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने

क्या विराट तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड? जाने क्या कहा टीम इंडिया की ओर से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने

Faiz Fazal. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज फैज फजल का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, फैज फजल ने भारत की ओर से सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है जिसमें उन्होंने 55 रन बनाए थे। उन्होंने अपना एकमात्र वनडे मैच जिंबाब्वे के खिलाफ खेला है।

इस समय फैज फजल लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में इंडिया कैपिटल्स की ओर से भाग ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन को लेकर खुलासा किया।

फैज फजल ने कहा कि, ‘भारत में बेहतरीन टैलेंटेड खिलाड़ी है। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी है। ऋषभ पंत ने भी कार एक्सीडेंट के बाद काफी अच्छी वापसी की है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में बेहतरीन शतक बनाया। हमारी टीम में कई धुआंधार खिलाड़ी है।’

क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे?

बता दें कि, भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़े है। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने अपना आदर्श भी मानते हैं। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 80 शतक जड़ दिए हैं। उन्होंने टेस्ट में 29 शतक जड़े हैं जबकि वनडे में 50 शतक बनाए है। 1 शतक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बनाया है।

इस इंटरव्यू के दौरान फैज फजल ने इस चीज को लेकर भी अपना पक्ष रखा की क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं? फैज फजल ने कहा कि, ‘क्या ही फर्क पड़ जाएगा अगर विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देते हैं तो? दोनों ही भारतीय खिलाड़ी है। सचिन तेंदुलकर को सभी लोग जानते हैं और विराट कोहली भी क्रिकेट खेल के लीजेंड है।’

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...