Skip to main content

ताजा खबर

क्या रोहित और विराट को खेलना चाहिए वर्ल्ड कप 2027, जानें हरभजन सिंह ने क्या कहा?

Harbhajan Singh, Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Harbhajan Singh, Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। हरभजन ने हाल में ही आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में अनुभवी रोहित शर्मा व विराट कोहली के खेलने का समर्थन किया है।

गौरतलब है कि इस समय विराट और रोहित टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक फाॅर्मेट यानि कि वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। हिटमैन रोहित शर्मा की उम्र इस समय 38 साल है और वह अप्रैल में 39 साल के हो जाएंगे। जबकि विराट कोहली रोहित से एक साल छोटे हैं।

ऐसे में बढ़ती उम्र को देखते हुए क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि भारतीय मैनेजमेंट को अभी से विकल्प तलाशने शुरू करने चाहिए। लेकिन टर्बनेटर हरभजन सिंह इससे अलग राय रखते हैं।

हरभजन सिंह ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

हाल में ही रेवस्पोर्ट्स के साथ एक बातचीत में भज्जी ने कहा- जब तक एक खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहा है, और वह मैच फिट है, तो मुझे लगता है कि आपको उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्ट करना चाहिए, नाकि उम्र देखकर। मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, लेकिन उन्होंने जो हासिल किया है, या जो उनके पास है, वह बहुतों के पास नहीं है। अगर वे अच्छा खेल रहे हैं और फिट है, तो भारत को उन्हें बिना सोचे-समझे चुनना चाहिए।

देखें हरभजन सिंह की यह वीडियो (3 मिनट से)

खैर, अभी वर्ल्ड कप 2027 में 1.5 साल का वक्त बाकी है। देखने लायक होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अपनी वनडे फाॅर्म को कैसा बनाए रखते हैं? फिलहाल दोनों ही आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां करते हुए नजर आ रहे हैं। 28 मार्च से दोनों अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

इसके बाद, जैसे ही आईपीएल 2026 खत्म होगा, तो रोहित और विराट जून के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ऋषभ पंत के लिए LSG का बड़ा फैसला, हो सकता है ये बड़ा बदलाव

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में क्या किया? से पहले एक बड़ा फैसला लिया है, ताकि कप्तान ऋषभ पंत...

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने चुनी SRH की मजबूत प्लेइंग XI

Aakash Chopra Sunrisers Hyderabad (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन को...

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं बड़े मैच विनर

Shubman Gill & Sai Sudarshan (Photo Source: BCCI) गुजरात टाइटन्स (GT) IPL की उन टीमों में शामिल है जो हमेशा संतुलित स्क्वॉड के साथ उतरती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026...

PSL 2026 पर संकट का असर, बिना दर्शक और खाली दो स्टेडियम में होंगे मैच

PSL 2026 (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। इस बार टूर्नामेंट के सभी मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।...