Skip to main content

ताजा खबर

कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान? सुरेश रैना ने बताया ‘अगले सुपरस्टार’ का नाम

कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान? सुरेश रैना ने बताया ‘अगले सुपरस्टार’ का नाम
Suresh Raina $25 million (2.05 billion INR)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद शुभमन गिल को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। रैना ने युवा बल्लेबाज गिल को न सिर्फ कप्तानी के लिए आदर्श उम्मीदवार बताया बल्कि अगला सुपरस्टार करार दिया। बता दें कि गिल फिलहाल भारत की वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान हैं। वह जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं। गिल आईपीएल में गुजरात जायंट्स (GT) के कप्तान हैं।

शुभमन गिल को लेकर सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सुरेश रैना ने एक इवेंट के दौरान कहा कि, ”शुभमन गिल सुपरस्टार हैं। गिल उपकप्तान हैं। इसका मतलब है कि कोई उनके बारे में सोच रहा है। अगर गिल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और ट्रॉफी जीतते हैं तो वह फ्यूचर (कप्तान) हैं। वह अगले सुपरस्टार होंगे।” इसी दौरान रैना ने पंत की टेस्ट टीम में वापसी पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ”पंत काफी अच्छा खेल रहे हैं। उन्होंने दुलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया। वह अच्छी विकेटकीपिंग कर रहे हैं। जब आप टेस्ट मैच की बात करते हैं तो आप इसे सत्र दर सत्र खेलते हैं।”

विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में खेला था। उसके बाद पंत को भयानक कार एक्सीडेंट के चलते लंबे समय तक खेल से दूर रहना पड़ा। पंत ने एक्सीडेंट के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। वहीं श्रीलंका दौरे पर उन्होंने वनडे टीम में वापसी की। वहीं, पंत अब गुरुवार से टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा।

इसी दौरान रैना ने भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी सीरीज को लेकर भी बात कही। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में 2-0 से धूल चटाकर इतिहास रचा। ऐसे में रैना ने इंडिया वर्सेस बांग्लादेश सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद जताई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, “बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास अच्छे स्पिनर हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम उनके खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करती है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इस सीजन ना खेलना मेरा निजी नहीं, बल्कि आरसीबी का फैसला था- यश दयाल

Yash Dayal (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आखिरकार आईपीएल 2026 से अपनी गैर-मौजूदगी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। गुजरात टाइटंस के...

रिटायरमेंट के कुछ दिन बाद ही लंका प्रीमियर लीग में खेलता हुआ नजर आएगा ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी

Vijay Shankar signed by Kandy Royals for LPL 2026 (image via X) अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय...

RCB vs GT, Qualifier 1: गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs GT, Qualifier 1: Gujrat Titans opted to bowl first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में, गुजरात टाइटन्स...

इस टूर्नामेंट में यूगांडा के खिलाफ खेलेंगे विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव, पढ़ें बड़ी खबर!

IPL 2026: Suryakumar Yadav (image via X) भारत के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को युगांडा के खिलाफ होने वाले टी20 मैच में ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की...