Skip to main content

ताजा खबर

कौन है ‘स्मरण रविचंद्रन’ जिसे बताया जा रहा रविचंद्रन अश्विन का रिश्तेदार? बन सकता है भारत का अगला सुपरस्टार!

कौन है ‘स्मरण रविचंद्रन’ जिसे बताया जा रहा रविचंद्रन अश्विन का रिश्तेदार? बन सकता है भारत का अगला सुपरस्टार!

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए उभरते कर्नाटक क्रिकेट स्टार स्मरण रविचंद्रन की प्रशंसा की है। अश्विन ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक के इस खिलाड़ी के नाम में भले ही ‘रविचंद्रन’ है, लेकिन दोनों के बीच में कोई संबंध नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर काफी ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट में हो रही ताजा घटनाओं की समीक्षा की गई है। सबसे पहले घरेलू मुद्दों पर बात करते हुए अश्विन ने कर्नाटक बनाम पंजाब मैच में स्मरण के दोहरे शतक के बारे में बात की और कहा:

“स्मरण रविचंद्रन मेरे रिश्तेदार नहीं हैं। उनके नाम में रविचंद्रन है, लेकिन वे मेरे रिश्तेदार नहीं हैं। कृपया ऐसा न सोचें क्योंकि मैं उनकी प्रशंसा कर रहा हूँ। दक्षिण भारत में ऐसा नहीं होता है कि नाम सरनेम एक है तो वह रिशेतार होगा।”

“उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे यकीन है कि बहुत सी आईपीएल टीमों ने उन पर ध्यान दिया होगा। वह कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा और दोहरा शतक बनाया।”

अश्विन आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अगले सीजन के लिए फ्रेंचाइजी को स्मरण का नाम सुझाते हैं या नहीं।

रविचंद्रन स्मरण ने कर्नाटक क्रिकेट टीम की विजय हजारे ट्रॉफी जीत में बड़ी भूमिका निभाई

जैसा कि अश्विन ने बताया, स्मरण पिछले कुछ समय से घरेलू टूर्नामेंटों में बेहद प्रभावशाली रहे हैं। हाल ही में संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में स्मरण ने विदर्भ के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक जड़कर कर्नाटक को चैंपियन बनाने में मदद की।

इससे पहले हरियाणा के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी स्मरण ने 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उसी तरह स्मरण ने रणजी ट्रॉफी में उस पिच पर 203 रन बनाए, जिस पर पंजाब की पूरी टीम 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इससे पता चलता है कि स्मरण एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, जो भविष्य जिस भी टीम के लिए खेलेंगे, उसके लिए गेम चेंजर बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...