Skip to main content

ताजा खबर

केरल क्रिकेट टीम के नए हेड बने Amay Khurasiya, भारत के लिए खेले हैं इतने मैच 

केरल क्रिकेट टीम के नए हेड बने Amay Khurasiya, भारत के लिए खेले हैं इतने मैच 

Amay Khurasiya (Pic Source-X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अमय खुरसिया (Amay Khurasiya) को, रणजी ट्राॅफी के आगामी सीजन से पहले केरल क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है।

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अमय ने कोचिंग शुरू कर दी थी, और केरल टीम में हेड कोच बनने से पहले वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की इंदौर स्थित क्रिकेट एकेडमी में 10 साल कम कर चुके हैं। यहां पर उन्होंने भारतीय खिलाड़ी आवेश खान और वेंकटेश अय्यर को तैयार किया।

साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से लेवल 1 की कोचिंग सीखी है। हालांंकि, इससे पहले खबर थी कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शाॅन टेट (Shaun Tait) केरल टीम के हेड कोच बन सकते हैं, लेकिन अंत में इस पद पर अमय खुरासिया को नियुक्त किया गया है।

दूसरी ओर, केरल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा केरल क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किए जाने के बाद 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- मैं केरल क्रिकेट की सेवा करने के लिए बहुत खुश हूं।

Amay Khurasiya के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको पूर्व क्रिकेटर के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें, तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 149 रन बनाए। साथ ही उन्होंने वनडे में एक बार 57 रनों की पारी भी खेली थी, जो उनकी इस फाॅर्मेट में एकमात्र हाफ सेंचुरी भी है। इसके अलावा वह 1999 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे थे, लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

हालांकि, भारत के लिए सिर्फ 12 वनडे मैच खेलने वाले अमय ने घरेलू क्रिकेट में उस समय के हिसाब से काफी शानदार प्रदर्शन किया। अमय ने 119 फर्स्ट क्लास मैचों में 7304 रन बनाए हैं, तो 122 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 4 शतक की मदद से 3768 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...