Skip to main content

ताजा खबर

कुलदीप यादव का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध, इंग्लैंड सीरीज में भी शामिल होने पर मंडराया खतरा

कुलदीप यादव का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध, इंग्लैंड सीरीज में भी शामिल होने पर मंडराया खतरा

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर ये साफ हो गया है कि टूर्नामेंट अब हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा और भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। टूर्नामेंट फरवरी-मार्च में खेला जाना है। हालांकि, अभी शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई। वहीं भारतीय टीम ने भी अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारत को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए घर पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलना है। इस बीच स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप के घरेलू सीरीज के लिए टीम से बाहर रहने की संभावना है।

कुलदीप के वापसी पर संदेह के बादल

बता दें कि हाल में घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान कमर की चोट के कारण कुलदीप क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उन्होंने सर्जरी करवाई और फिलहाल वह रिकवर हो रहे हैं। हालांकि, द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मल्टी फॉर्मेट सीरीज में शामिल नहीं किए जाने की संभावना है।

सूत्र ने बताया कि, कुलदीप ने अभी तक गेंदबाजी शुरू नहीं की है। एक बार जब वह शुरू कर देंगे, तो उन्हें हरी झंडी मिलने से कुछ दिन पहले एक या दो मैच सिमुलेशन के लिए उपस्थित होना होगा। जहां तक ​​इंग्लैंड मैचों की बात है तो यह (कुलदीप की वापसी) असंभव नहीं बल्कि कठिन है, क्योंकि उन मुकाबलों के शुरू होने में सिर्फ महीने भर का समय बचा है। लेकिन जहां तक ​​चैंपियंस ट्रॉफी का सवाल है, तो उनकी वापसी की संभावना हो सकती है, क्योंकि इसके लिए अधिक समय होगा।

बचपन के कोच को अभी भी हैं काफी उम्मीदें

हालांकि, कुलदीप के बचपन के कोच और पूर्व सर्विसेज क्रिकेटर कपिल पांडे का अभी भी मानना ​​है कि वह जल्द ही गेंदबाजी शुरू कर देंगे और वापसी करेंगे। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, ‘इसी महीने से उन्हें गेंदबाजी शुरू कर देनी चाहिए। मैं काफी आश्वस्त हूं। वह अगले सप्ताह तक यहां (कानपुर में) होंगे और फिर हम आगे की योजना बनाएंगे। कुलदीप की वापसी की भविष्यवाणी करना थोड़ा जल्दबाजी होगी, क्योंकि वह पहले गेंदबाजी करना शुरू करेंगे और फिर अन्य टेस्ट और प्रक्रियाओं से गुजरते हुए एक या दो अभ्यास मैच खेलना होगा।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...