

बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर आए। अपने एक हालिया इंटरव्यू में बाॅलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के साथ पहली मुलाकात के बारे में भी जिक्र किया।
गौरतलब है कि केएल राहुल ने साल 2023 में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी। दूसरी ओर, सुनील अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म और सार्वजनिक जगहों पर अपने दामाद की अक्सर तारीफ करते हुए नजर आते हैं। साथ ही राहुल को वह अपना दूसरा बेटा भी बताते हैं।
जब राहुल से पहली बार मिले थे सुनील
हाल में ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा- “यह एक ‘फैनबॉय’ वाला पल था। उनके (केएल राहुल) एक-दूसरे से मिलने से बहुत पहले ही मैं उनसे एक फैन के तौर पर मिला था। आज भी मैं उन्हें उसी नजरिए से देखता हूं। एक ऐसे इंसान के तौर पर जो बहुत अच्छी तरह बात करते हैं, सौम्य और विनम्र हैं, और जब भी और जहां भी खेलते हैं, युवाओं पर गहरा असर छोड़ते हैं।”
सुनील ने यह भी बताया कि वह केएल राहुल को करियर से जुड़ी सलाह देने से बचते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वह अपने बेटे, एक्टर अहान शेट्टी के मामले में करते हैं। इसके बजाय, उन्होंने कहा कि परिवार में बातचीत प्रोफेशनल फैसलों के बजाय मूल्यों और चरित्र पर केंद्रित होती है।
सुनील ने अपने इस इंटरव्यू में आगे कहा- “मैं अपने दोनों बेटों को करियर को लेकर कोई सलाह नहीं देता। जैसा कि मैं कहता हूं, हम घर पर करियर के बारे में बात नहीं करते, हम घर पर कैरेक्टर के बारे में बात करते हैं। हम इसे बहुत ही आसान रखते हैं।”
IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी
वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा
IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच
इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान फिर संभालेंगे जो रूट! मार्कस ट्रेस्कोथिक को बनाया जाएगा अंतरिम हेड कोच

