Skip to main content

ताजा खबर

“किसकी बात कर रहे हो? ये कौन है”- योगराज सिंह के जान से मारने वाले कमेंट पर बोले कपिल देव

“किसकी बात कर रहे हो? ये कौन है”- योगराज सिंह के जान से मारने वाले कमेंट पर बोले कपिल देव

Yograj Singh & Kapil Dev (Photo Source: X)

भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने में मदद करने वाले  पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज सिंह ने दावा किया था कि कपिल देव ने उन्हें भारत की टीम से बाहर कराया था और इससे वे नाराज थे। यही कारण था कि वह उन्हें मारना चाहते थे।

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह के इसी बयान पर अब पूर्व कप्तान कपिल देव का रिऐक्शन सामने आया है। दरअसल, सोमवार को सोमवार को पत्रकारों ने कपिल देव से योगराज सिंह के कमेंट के बारे में पूछा। इस पर भारत के पूर्व कप्तान ने सिर्फ इतना जवाब दिया: “कौन है? किसकी बात कर रहे हो? जब रिपोर्टर ने स्पष्ट किया कि यह बयान युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दिया था, तो उन्होंने कहा: “अच्छा, और कुछ?”

बता दें कि योगराज सिंह ने 21 दिसंबर 1980 को सुनील गावस्कर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में वनडे मैच के दौरान अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उनका इंटरनेशनल करियर 3 महीने से भी कम में खत्म हो गया। योगराज ने भारत के लिए एक टेस्ट और छह वनडे मैच खेले।

योगराज सिंह ने हाल ही में कपिल देव को लेकर दिया था विवादित बयान

हाल ही में योगराज ने अनफिल्टर्ड बाय समदीश पॉडकास्ट में कहा, “जब कपिल देव भारत, नोर्थ जोन और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना किसी कारण के मुझे टीम से बाहर कर दिया।” उन्होंने आगे बताया, “मेरी पत्नी (युवी की मां) चाहती थी कि मैं कपिल देव से सवाल पूछूं। मैंने उनसे कहा कि मैं इस मक्कार आदमी को सबक सिखाऊंगा। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और सेक्टर 9 में कपिल के घर गया।

वह अपनी मां के साथ बाहर आया। मैंने उसे दर्जन भर गालियां दीं। मैंने उससे कहा, तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है, और तुमने जो किया है, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी। मैंने उनसे कहा, ‘मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा, क्योंकि तुम्हारी एक बहुत ही पवित्र मां है, जो यहां खड़ी है।’ यही वह क्षण था जब मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा; युवी खेलेगा।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...