Skip to main content

ताजा खबर

“काश मैंने पैसे दिए होते…” IND vs BAN T20I सीरीज में चुने गए वरुण चकवर्ती का चयनकर्ताओं के खिलाफ पुराना पोस्ट वायरल

Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)

India VS Bangladesh T20I Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कमान है और उन्होंने इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं और हेड कोच के साथ मिलकर आईपीएल के उभरते खिलाड़ियों के इर्द गिर्द टीम बनाई है।

बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

वरुण चक्रवर्ती की टीम में हुई वापसी 

कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) ने लगभग तीन साल के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उन्होंने 2021 में श्रीलंका दौरे पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और बाद में उसी साल बाद में युजवेंद्र चहल की जगह टी20 विश्व कप टीम में चुने गए, जहाँ वे प्रभावित करने में विफल रहे।

हालांकि, आईपीएल में लगातार सनसनीखेज सीजन के बाद, जहाँ उन्होंने 2023 में 14 मैचों में 20 विकेट और 2024 में 15 मैचों में 21 विकेट लिए, चक्रवर्ती ने टीम में अपनी जगह वापस हासिल कर ली है।

Varun Chakraborty old post went Viral: वरुण चक्रवर्ती का पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट अब हो रहा वायरल

इस साल टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बाद जुलाई महीने में टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरा किया था। लगातार 2 साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी वरुण चक्रवर्ती को टीम में नहीं चुना गया था जिसके वजह से निराश होकर उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली थी जो अब फिर से वायरल हो रही है।

बीसीसीआई द्वारा जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की घोषणा के तुरंत बाद, चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था-

“काश मैंने एक पेड पीआर एजेंसी हायर किया होता (PR टीम को पैसे देकर खुद की मार्केटिंग की होती)।”

उनके कहने का यह मतलब था कि अगर उन्होंने खुद के मार्केटिंग पर पैसे खर्च किए होते तो वह लाइमलाइट में होते और उन्हें टीम में जगह मिल जाती।

Instagram story of Varun Chakravarthy. pic.twitter.com/GHGLl6svhB

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 24, 2024

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...